Dhurandhar के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में पहुंचे Ranveer-Sara, वीडियो वायरल

Dhurandhar Music Album Launch Event: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का आज 17 मार्च को म्यूजिक लॉन्च इवेंट था. इस इवेंट में रणवीर और सारा अर्जुन भी पहुंचे थे. सोशल मीडिया पर इवेंट से दोनों का वीडियो सामने आया है.

Dhurandhar music album launch event

Dhurandhar music album launch event. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Dhurandhar Music Album Launch Event: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. ये फिल्म अपनी रिलीज के बेहद करीब है. इस बीच अब आज 17 मार्च को फिल्म ‘धुरंधर’ का म्यूजिक एल्बम लॉन्च इवेंट था, जिसमें खुद रणवीर सिंह और सारा अर्जुन पहुंचे थे. अब सोशल मीडिया पर रणवीर और सारा का वीडियो वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

रणवीर सिंह का स्वैग

सोशल मीडिया पर फिल्म ‘धुरंधर’ के म्यूजिक एल्बम लॉन्च इवेंट से एक वीडियो सामने आया है. ये वीडियो रणवीर सिंह का है, जिसमे एक्टर स्टेज पर नजर आ रहे हैं. स्टेज पर रणवीर सिंह का अलग ही स्वैग देखने को मिल रहा है. स्टेज पर रणवीर सिंह फैंस से कहते हैं कि ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट का म्यूजिक एल्बम, आपका फेवरेट गाना कौन-सा है?

विज्ञापन

क्या बोले रणवीर सिंह?

इस पर सभी चिल्लाकर अपना-अपना फेवरेट गाना बताते हैं. इस पर रणवीर कहते हैं कि यही खास बात है कि सबके अलग-अलग फेवरेट गाने हैं. रणवीर आगे कहते हैं कि बहुत-बहुत धन्यवाद, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ परसों रिलीज होगी, जिसका ना सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया में लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

कब रिलीज होगी फिल्म?

अपनी बात को पूरा करते हुए रणवीर आगे कहते हैं कि फिल्म के पहले पार्ट को कमाल का रिस्पॉन्स मिला है और हम सब बेहद खुश हैं. इस पर फैंस भी खुशी जाहिर करते हैं. गौरतलब है कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के पूरी तरह से तैयार है. ऐसे में लोगों में इसके लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.

विज्ञापन

ओपनिंग डे पर तोड़ सकती है रिकॉर्ड

बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ अपनी एडवांस बुकिंग में कमाल कर रही है. फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखकर लग रहा है कि ये फिल्म अपनी रिलीज के पहले दिन ही यानी ओपनिंग डे पर ही रिकॉर्ड तोड़गी. अब इसका पता फिल्म की रिलीज के बाद ही लगेगा कि ये पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है और इसका कलेक्शन कितना होता है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ