---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Advance Booking: ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही मेकर्स को किया मालामाल, छाप डाले करोड़ों

Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म का बज बना हुआ है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई की है?

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को लेकर जनता में अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म सुर्खियों में छाई हुई हैं. वहीं रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने मेकर्स को मालामाल कर दिया है. करोड़ों रुपये छापकर फिल्म ने साबित कर दिखाया है कि ‘धुरंधर 2’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक हो सकती है. वहीं फैंस को भी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. चलिए आपको भी बताते हैं ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में अब तक कितनी कमाई कर डाली है?

‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में कितने छापे नोट?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार भारत में ‘धुरंधर 2’ के 15479 शोज बुक हो चुके हैं. वहीं फिल्म ने भी एडवांस बुकिंग में अब तक 29.02 करोड़ की कमाई कर ली है. रणवीर सिंह की इस फिल्म के टिकट 473287 बिके हैं. अपकमिंग दिनों में ये आंकड़ा और ज्यादा हो सकता है. रिलीज से पहले ही जब फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर ली है तो रिलीज के बाद तो तय है कि ये फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई करेगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘हवा हवा’ गाने के लिए ‘धुरंधर’ के मेकर्स ने चुकाए 46 लाख, पाकिस्तान के सिंगर हसन जहांगीर का बड़ा खुलासा

इन जगह ज्यादा की कमाई

‘धुरंधर 2’ ने सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, राजस्थान, कर्नाटक और गुजरात में कमाई की है. ब्लॉक सीट्स के साथ महाराष्ट्र में 7.56 करोड़, दिल्ली में 4.57 करोड़, उत्तर प्रदेश में 95.45 लाख, तेलंगाना में 1.81 करोड़, पश्चिम बंगाल में 1.14 करोड़, तमिलनाडु में 1.17 करोड़, राजस्थान में 93.53 लाख, कर्नाटक में 4.49 करोड़ और गुजरात में 1.72 करोड़ की कमाई है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Action Movies 2026: ‘धुरंधर 2’ ही नहीं, बल्कि इस साल रिलीज होंगी ये 6 धांसू एक्शन फिल्में, 5वें नंबर वाली तो भूलकर भी ना करें मिस

कब रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’?

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. फिल्म के ट्रेलर को भी ऑडियंस ने काफी प्यार दिया. वहीं फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह के साथ-साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन लीड रोल में हैं. फिल्म में ‘धुरंधर’ के आगे की कहानी देखने को मिलेगी.

First published on: Mar 17, 2026 06:36 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola