2 घंटे 42 मिनट की एक्शन थ्रिलर फिल्म, जो बॉक्स ऑफिस पर रही फ्लॉप मगर ऑस्कर्स में बजा डंका, बेस्ट फिल्म समेत जीते 6 अवॉर्ड्स
Oscars 2026 Best Film: ऑस्कर्स 2026 में एक ऐसी फिल्म का जलवा देखने के लिए मिला है, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी. लेकिन अब 98वें अकादमी अवॉर्ड्स (Oscars 2026) में इसने 6 अवॉर्ड्स जीत कर इतिहास ही रच दिया फिल्म को 13 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले थे.

Oscars 2026 Best Film: पहले बाफ्ता, गोल्डन ग्लोब और अब अकादमी अवॉर्ड्स ऑस्कर्स 2026... एक ऐसी एक्शन थ्रिलर फिल्म, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई लेकिन फिल्म ने बैक टू बैक कई बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम किए. ऑस्कर्स में इसे 13 नॉमिनेशन अलग-अलग कैटेगरी में मिले थे लेकिन बेस्ट फिल्म समेत 6 कैटेगरी में इसने अवॉर्ड हासिल किए और इतिहास ही रच दिया. फिल्म ओटीटी पर मस्ट वॉच भी बन चुकी है. इसकी कहानी हैरान और परेशान करने वाली है. चलिए बताते हैं इसके बारे में.
बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीतने वाली फ्लॉप फिल्म
2 / 8दरअसल, हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं. वो कोई और नहीं बल्कि अमेरिकन फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' है. इसके डायरेक्टर पॉल थॉमस एंडर्सन हैं. उनकी ये फिल्म सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही है. इसमें लियोनार्डो डिकैप्रियो, सीन पेन, बेनिसियो डेल टोरो, रेजिना हॉल और तेयाना टेलर जैसे कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है.
वन बैटल आफ्टर अनदर ने 6 कैटेगरी में जीते अवॉर्ड्स
3 / 8'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने ऑस्कर्स में 6 कैटेगरी में अवॉर्ड्स जीते हैं. इसमें बेस्ट फिल्म के साथ ही बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट फिल्म एडिटिंग, बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और बेस्ट कास्टिंग की कैटेगरीज शामिल हैं.
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी 'वन बैटल ऑफ्टर अनदर'
4 / 8ऑस्कर्स में बेस्ट फिल्म समेत 6 कैटेगरी में अवॉर्ड जीतने वाली अमेरिकन फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' (One Battle After Another Hit or Flop) बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटी थी. इसकी सबसे बड़ी वजह इसका बजट माना जाता है.
वन बैटल आफ्टर अनदर का बजट
5 / 8रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट करीब 130 से 175 मिलियन डॉलर था. वहीं, फिल्म ने दुनियाभर में केवल 209 मिलियन डॉलर का बिजनेस किया था. इस लिहाज से ये फिल्म केवल एवरेज ही साबित हो पाई थी. लेकिन बड़े बजट फिल्म होने की वजह से इसे फ्लॉप माना गया.
क्या है इस फिल्म की कहानी?
6 / 8बहरहाल, अगर अमेरिकन फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' की कहानी के बारे में बात की जाए तो इसमें बॉब की स्टोरी को दिखाया गया है, जो कि एक क्रांतिकारी था और अतीत से भागते हुए दुनिया से कटकर अपनी जिंदगी बिता रहा होता है. वह एक नशेड़ी बन चुका होता है और अपनी बेटी के साथ रहता है.
7 / 8फिल्म की कहानी में तब नया ट्विस्ट आता है जब एक दिन उसका पुराना कट्टर दुश्मन उसकी जिंदगी में वापस आ जाता है और उसकी बेटी को किडनैप कर लेता है, जिसके बाद कहानी में जबरदस्त मोड़ पर आ जाती है. इसमें सस्पेंस एक्शन और जबरदस्त थ्रिलर देखने के लिए मिलता है.
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें फिल्म?
8 / 8इसके साथ ही अगर ऑस्कर्स जीतने वाली फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' की ओटीटी रिलीज के बारे में बात की जाए तो इसे पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और अब ये ओटीटी पर मौजूद है. फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.