Dior का गाउन, ब्लैक हील्स और डायमंड नेकलेस... Priyanka Chopra ने शेयर की Oscars 2026 की फोटोज, कही ये बात
Priyanka Chopra Oscars 2026 Look: ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 यानी 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में किया गया. इस इवेंट में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपना जलवा दिखाया. इवेंट से पीसी के लुक की फोटोज भी सामने आ गई हैं.

प्रियंका चोपड़ा
2 / 7ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 में प्रियंका चोपड़ा बतौर प्रेजेंटर शामिल हुई थी. इस इवेंट में प्रियंका के लुक ने हर किसी का ध्यान खींचा और एक्ट्रेस के लुक की तारीफ की. हालांकि, कुछ लोगों को एक्ट्रेस का लुक कुछ खास पसंद नहीं आया.
पति से साथ एंट्री
3 / 7ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 में प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ एंट्री ली. इवेंट में निक जोनस फिर भी हैंडसम लग रहे थे, लेकिन पीसी के लुक को लोगों ने अच्छा और बुरा दोनों ही रिएक्शन दिए हैं.
Dior का स्ट्रैपलेस व्हाइट गाउन
4 / 7ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 में प्रियंका चोपड़ा ने Dior का स्ट्रैपलेस व्हाइट गाउन पहना था. पीसी की इस ड्रेस में फिटेड बॉडीस उनके सिल्हूट को उभार रही थी.
ब्लैक पॉइंटेड हील्स और डायमंड नेकलेस
5 / 7इसके अलावा एक्ट्रेस के गाउन की स्कर्ट में हाई स्लिट और पंख जैसे डिटेलिंग थी, जिससे लुक काफी ड्रामेटिक नजर आ रहा था. एक्ट्रेस ने इस लुक को पूरा करने के लिए ब्लैक पॉइंटेड हील्स और बड़ा डायमंड नेकलेस पहना था.
प्रियंका का लुक
6 / 7इसके अलावा प्रियंका ने अपने लुक को पूरा करने के लिए बाल सीधे और स्लीक स्टाइल किए थे. प्रियंका का ऑस्कर 2026 लुक इस तरह से पूरा हुआ.
प्रियंका ने क्या कहा?
7 / 7इन फोटोज को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. पोस्ट को शेयर करते हुए पीसी ने इसके कैप्शन में लिखा है कि और ऑस्कर शुरू हुआ है.