---विज्ञापन---

बॉलीवुड angle-right

Nora Fatehi के गाने ‘सरके चुनार’ के प्रोड्यूसर्स के खिलाफ FIR की मांग, यूट्यूब से हो चुका है डिलीट

Chunar Sarke Controversial Song: बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही और दिग्गज अभिनेता संजय दत्त का गाना ‘चुनर सरके’ विवादों में घिरा हुआ है. इस गाने को लेकर हर तरफ बवाल मचा हुआ है.

---विज्ञापन---

Chunar Sarke Controversial Song: बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही और दिग्गज अभिनेता संजय दत्त का गाना ‘चुनर सरके’ रिलीज तो हो गया, लेकिन इस गाने के आते ही बवाल मच गया है. हर कोई इस गाने को बैन करने की मांग कर रहा है. इतना ही नहीं बल्कि अब इस गाने के प्रोड्यूसर्स के खिलाफ एफआईआर की मांग भी उठ रही है.

AICWA ने की बैन की मांग

नोरा फतेही और संजय दत्त का ये गाना ‘डबल मीनिंग’ बोल और अश्लीलता के आरोपों के बाद विवाद में आ गया है. दरअसल, नोरा और संजय के इस गाने के खिलाफ ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने गाने पर ऑफिशियली बैन की मांग की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि भारतीय सिनेमा में इस तरह का ‘अश्लील और डबल मिनिंग वाला कंटेंट’ नहीं चलता है.

---विज्ञापन---

AICWA ने शेयर किया पोस्ट

इसको लेकर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में गाने के अश्लील बोलों की निंदा की गई है. पोस्ट में लिखा गया है कि AICWA ने फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के अश्लील गाने पर तुरंत बैन की मांग की है. ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को पत्र लिखकर विवादित गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ पर कड़ी आपत्ति जताई है.

तत्काल कार्रवाई की अपील

पोस्ट में आगे कहा गया है कि एआईसीडब्ल्यूए ने सख्त और तत्काल कार्रवाई की अपील करते हुए कहा है कि इस तरह के अश्लील और डबल मिनिंग वाले कंटेंट भारतीय सिनेमा में नहीं चलते हैं. समाज और खासकर युवाओं पर ये नेगेटिव असर डालते हैं. एसोसिएशन ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के माननीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से फिल्मों में अश्लील कंटेंट के बढ़ते चलन को रोकने के लिए सख्त दिशानिर्देश लागू करने की अपील की है. साथ ही बता दें कि गाने को यूट्यूब से डिलीट कर दिया गया है.

---विज्ञापन---

सभी प्लेटफार्मों पर गाने पर तत्काल बैन लगाया जाए

  • सीबीएफसी द्वारा फिल्म की पुनः जांच
  • निर्माताओं और मेकर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है
  • प्रचार के लिए जानबूझकर विवाद खड़ा करने के मामलों की जांच

यह भी पढ़ें- ‘हम इस बात से बेहद खुश हैं कि…’, क्या जल्द Rahul Mody से शादी करने वाली हैं Shraddha Kapoor? उड़ चुकी हैं अफयेर रूमर्स

First published on: Mar 17, 2026 07:18 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola