Numerology: भोगी से योगी तक का सफर तय करते हैं इस मूलांक के लोग, 35 के बाद दिखता है बड़ा बदलाव

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक के जातकों के अंदर समय के अनुसार परिवर्तन आता है. जैसे कि शिल्पा शेट्टी. वे पहले से ज्यादा आध्यात्म और योग की तरफ जा चुकी हैं. इसके पीछे उनके मूलांक का बड़ा हाथ हैं. आइए जानते हैं इस अंक की खासियत.

Numerology Shilpa Shetty
1 / 10
Numerology Shilpa Shetty

विज्ञापन

अंक ज्योतिष विद्या

अंक ज्योतिष विद्या2 / 10

अंक ज्योतिष विद्या सदियों पुराना ज्ञान है, जिसे जानकर आप किसी भी व्यक्ति के गुणों और स्वभाव के बारे में तुरंत पता लगा सकते हैं. न्यूमरोलॉजी में मूलांक का विशेष महत्व है. इस मूलांक के जरिए व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व बनता है, क्योंकि हर मूलांक पर किसी विशेष ग्रह का गहरा प्रभाव होता है. (Credit- Printerest)

विज्ञापन

भोगी से योगी वाला मूलांक

भोगी से योगी वाला मूलांक3 / 10

कुछ मूलांक जीवन के शुरुआत में भोगी होते हैं. लेकिन धीरे धीरे वे जीवन को समझते हुए 35 की उम्र के बाद योगी बनने लगते हैं. उनका जीवन ध्यान और आध्यात्म की ओर ज्यादा होने लगता है. कठिनाईयां झेलने के बाद उनके अंदर विशेष परिवर्तन आता है. (Credit- Printerest)

शिल्पा शेट्टी का मूलांक

शिल्पा शेट्टी का मूलांक4 / 10

शिल्पा शेट्टी का मूलांक भी कुछ ऐसा ही है. उनका जन्म 8 जून, 1975 को हुआ था. इस हिसाब से उनका मूलांक 8 कहलाया. इन जातकों पर शनि ग्रह का सबसे ज्यादा प्रभाव होता है. इनके जीवन में उम्र के साथ स्थिरता आती है. लेकिन शुरुआत में इन्हें काफी मेहनत करनी पड़ती है. (Credit- Printerest)

विज्ञापन

मूलांक 8 वाले जातक

मूलांक 8 वाले जातक5 / 10

जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है, ऐसे लोगों का मूलांक 8 कहलाता है. इस मूलांक के स्वामी ग्रह शनि होते हैं. यह लोग बचपन और जवानी में काफी संघर्ष करते हैं, लेकिन 35 के बाद इनकी लाइफ मक्खन जैसी हो जाती है. (Credit- Printerest)

मूलांक 8 वालों का स्वभाव

मूलांक 8 वालों का स्वभाव6 / 10

मूलांक 8 वालों को जीवन कई चुनौतियां मिलती हैं. वे मेहनती, जिम्मेदार और अनुशासित होते हैं. लेकिन भावनाओं को छुपाकर रखते हैं. शुरुआत में उन्हें भोग की तरफ झुकाव ज्यादा रहता है. अच्छा खाना, आराम, सफलता और भौतिक सुखों की चाहत रहती है. लोग उन्हें गंभीर और कठोर समझते हैं. लेकिन असल में वे बहुत मजबूत इरादों वाले होते हैं. (Credit- Printerest)

विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी का संघर्ष

शिल्पा शेट्टी का संघर्ष7 / 10

शिल्पा शेट्टी को भी अपने शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष करना पड़ा. फिल्म इंडस्ट्री में आउट साइडर होने के बावजूद उन्होंने फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई. इसके लिए उन्हें दिन रात मेहनत करनी पड़ी. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. आज वे सफल अभिनेत्री है. (Credit- Printerest)

35 के बाद आया ठहराव

35 के बाद आया ठहराव8 / 10

उन्होंने अपने जवानी के दिनों में काफी काम किया. खुद की अलग फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाई. लेकिन एक समय के बाद जब उनकी शादी हो गई, तो वह शांति से बैठी नहीं. उनका झुकाव आध्यात्म की ओर हुआ और उन्होंने योगा की तरफ अपना रुख किया. (Credit- Printerest)

विज्ञापन

योगा और फिटनेस ट्रेनर

 योगा और फिटनेस ट्रेनर9 / 10

आज शिल्पा अच्छी एक्टर, डांसर होने के साथ साथ योगा-फिटनेस ट्रेनर भी हैं. वे काफी अच्छा योगा सिखाती हैं और लोगों को फिट रहने की सलाह भी देती हैं. इसके अलावा उनके अंदर ईश्वर के प्रति भक्ति भी खूब है. वे गणपति विसर्जन, नवरात्रि जैसे पावन पर्वों पर पूजा पाठ करती हुई दिखाई देती हैं. (Credit- Printerest)

Disclaimer

Disclaimer10 / 10

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन