---विज्ञापन---

Entertainment News: रिलीज से पहले चर्चा में क्यों आई ‘पति पत्नी और वो दो’?

Entertainment News: मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

---विज्ञापन---

Entertainment News: आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ बीते कुछ टाइम से सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, लेकिन अब इस फिल्म को लेकर कुछ यूजर्स ने सवाल खड़े कर दिए हैं. उनका कहना है कि यह फिल्म बेवफाई को प्रमोट करती है. हालांकि, इस मामले पर आयुष्मान खुराना ने फिल्म का बचाव करते हुए जवाब दिया है और कहा है कि फिल्म बेवफाई को प्रमोट नहीं करती है.

‘एक दिन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

साई पल्लवी और जुनैद खान की ‘एक दिन’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. फिल्म ने दूसरे दिन 1 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 14.2% रही. वहीं शोज की बात की जाए तो फिल्म के शोज 1,765 रहे. भारत में 2 दिनों में फिल्म ने 2.15 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 2.82 करोड़ पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Ek Din ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी की कमाई? Michael की रफ्तार और हुई तेज; जानें अब तक का कलेक्शन

‘माइकल’ ने 9वें दिन कितनी की कमाई?

वहीं दूसरी ओर माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ को भारत में रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं और ये फिल्म अभी भी करोड़ों में कमाई कर रही है. फिल्म ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 43% रही और शोज 1,121 रहे. फिल्म का भारतीय नेट कलेक्शन 33.45 करोड़ हो गया है. वहीं भारतीय ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 40.07 करोड़ है. मनोरंजन से जुड़ी ऐसी ही ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

---विज्ञापन---
22:34 (IST) 3 May 2026
Entertainment News LIVE: दूरदर्शन का 32 साल पुराना ये सिटकॉम शो OTT पर मौजूद, आपने देखा?

आप इन दिनों ओटीटी पर कोई बढ़िया शो देखने के लिए तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपके लिए दूरदर्शन का एक शानदार शो लेकर आए हैं, जो 32 साल पहले दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था. इस शो में आपको भर भरकर कॉमेडी का तड़का देखने को मिलने वाला है. 32 साल पुराने इस टीवी शो में सुप्रिया पिलगांवकर और रीमा लागू नजर आई थी. इस शो को उस दौर में दर्शकों ने काफी पसंद किया था. चलिए जानते हैं दूरदर्शन के इस सिटकॉम शो के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

22:01 (IST) 3 May 2026
Entertainment News LIVE: 'खतरों के खिलाड़ी 15' में इन 12 कंटेस्टेंट के बीच होगी जंग, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' की शुरुआत हो चुकी है. रोहित का यह शो एक साल के लंबे ब्रेक के बाद वापस आ रहा है. हालांकि, फैंस अब यह जानना चाहते है कि इस शो में कौन-कौन नजर आने वाले है. बता दें कि कलर्स टीवी ने फिलहाल 12 कंटेस्टेंट्स के नामों का ऐलान कर दिया है, जो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 15' में नजर आने वाले हैं. चलिए जानते हैं उन कंटेस्टेंट के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

21:24 (IST) 3 May 2026
Entertainment News LIVE: OTT पर ट्रेंड कर रही 8 एपिसोड की ये नई सीरीज

अगर आप वीकेंड पर देखने के लिए कोई बेहतरीन सीरीज तलाश रहे हैं, तो आज आपको 1 शानदार सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे हाल ही ओटीटी पर रिलीज किया गया है. इस सीरीज में न तो कोई बड़ा स्टार है और ना ही इस सीरीज को रिलीज करने से पहले बड़ा प्रमोशन किया गया था. हालांकि, यह सीरीज इन दिनों ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

20:49 (IST) 3 May 2026
Entertainment News LIVE: स्पाई-थ्रिलर के हैं शौकीन, तो OTT पर देख डालें ये 5 सीरीज, देखें लिस्ट

OTT हर महीने कई सारी फिल्में और सीरीज स्ट्रीम की जाती है, जिसका दर्शक भी काफी बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आते है. जब से डिजीटल प्लेटफॉर्म का विस्तार हुआ है, फिल्मों और सीरीज को एक नया दौर आ चुका है. आप भी ओटीटी पर इन दिनों स्पाई-थ्रिलर सीरीज सर्च कर रहे है, तो आज हम आपको 5 जबरदस्त सीरीज लेकर आए हैं, जिसमें आपको शानदार एक्शन के साथ जबरदस्त कहानी भी देखने को मिलने वाली है. इस लिस्ट में 'बार्ड ऑफ ब्लड' से लेकर 'द नाइट एजेंट' का नाम शामिल है. पढ़िए पूरी खबर...

19:57 (IST) 3 May 2026
Entertainment News LIVE: धुरंधर के 'शरारत' गाने से लाख गुना बेहतर हैं सुष्मिता सेन के ये 5 सॉन्ग

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने फिल्मी दुनिया में साल 1996 में कदम रखा था. उन्होंने पहली फिल्म 'दस्तक' की थी, जिसे विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित किया गया है. सुष्मिता ने हिंदी सिनेमा में कई सारी फिल्में की है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है. हालांकि, आज हम आपको सुष्मिता सेन के 5 शानदार गाने लेकर आए हैं, जिसे आप शादी-विवाह या किसी भी तरह की पार्टी में सुन सकते हैं. चलिए जानते हैं इन गानों के बारे में. पढ़ें पूरी खबर...

19:26 (IST) 3 May 2026
Entertainment News LIVE: Netflix पर आते ही नंबर-1 पर छाई 7 एपिसोड की ये मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज, अपने देखा?

OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इन दिनों 7 एपिसोड की मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज जमकर देखी जा रही है. इस सीरीज ने ओटीटी पर कई बड़ी फिल्मों और सीरीज को पीछे छोड़ दिया है. अगर आप भी इन दिनों नेटफ्लिक्स पर कुछ बढ़िया सीरीज देखने के लिए तलाश कर रहे हैं, तो यह सीरीज आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. चलिए जानते हैं इस सीरीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

19:02 (IST) 3 May 2026
Entertainment News LIVE: डेब्यू फिल्म से रातोंरात स्टार बनी थी ये हसीना, फिर इंडस्ट्री से हो गईं गुमनाम

हिंदी सिनेमा की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जिन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी, लेकिन फिर वो इंडस्ट्री से गायब है गईं और गुमनाम हो गईं. आज हम आपको एक ऐसी ही हसीना के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

18:30 (IST) 3 May 2026
Entertainment News LIVE: क्यों मेट गाला 2026 का हिस्सा नहीं होंगी Priyanka Chopra?

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का मेट गाला लुक हमेशा चर्चा का विषय रहता है. हालांकि, इस बार सुनने में कि देसी गर्ल इस फैशन इवेंट का हिस्सा नहीं होंगी. इस खबर के बाद पीसी के फैंस मायूस नजर आ रहे हैं और हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर एक्ट्रेस इस इवेंट में क्यों शामिल नहीं होगी? पढ़ें पूरी खबर...

18:15 (IST) 3 May 2026
Entertainment News LIVE: धुरंधर से 7000 गुना ज्यादा मिस्ट्री-थ्रिलर से भरी हैं ये 5 फिल्में

आज के दौर में ओटीटी कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती है, जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं. आप भी ओटीटी पर कुछ बढ़िया मिस्ट्री थ्रिलर फिल्में देखने का प्लान कर रहे हैं, तो आज हम 5 शानदार मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्में लेकर आए हैं. इन फिल्मों में आपको शानदार कहानी देखने को मिलने वाली है, जो धुरंधर जैसी मूवी को टक्कर दे सकती है. चलिए जानते हैं इन 5 मूवी के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

17:57 (IST) 3 May 2026
Entertainment News LIVE: तारा सुतारिया की लाइफ में नए प्यार की एंट्री या सिर्फ अफवाह

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया पिछले कुछ महीनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तारा की चर्चा हो रही है. देखें वीडियो

17:53 (IST) 3 May 2026
Entertainment News LIVE: रिलीज से पहले चर्चा में क्यों आई 'पति पत्नी और वो दो'?

आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' बीते कुछ टाइम से सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, लेकिन अब इस फिल्म को लेकर कुछ यूजर्स ने सवाल खड़े कर दिए हैं. उनका कहना है कि यह फिल्म बेवफाई को प्रमोट करती है. हालांकि, इस मामले पर आयुष्मान खुराना ने फिल्म का बचाव करते हुए जवाब दिया है और कहा है कि फिल्म बेवफाई को प्रमोट नहीं करती है.

17:21 (IST) 3 May 2026
Entertainment News LIVE: 68 के इस हीरो ने क्यों सीक्रेट रखी थी अपनी शादी?

हिंदी सिनेमा के कई ऐसे स्टार्स हैं, जिनकी पर्सनल लाइफ में कई सीक्रेट रहे हैं. हालांकि, समय के साथ ये दुनिया के सामने भी आए हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर की शादी के बारे में बता रहे हैं, जिसे सीक्रेट रखा गया था. आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों किया गया था? पढ़ें पूरी खबर...

16:34 (IST) 3 May 2026
Entertainment News LIVE: Salman Khan की वो फिल्म, जिसे कई स्टार्स ने किया था रिजेक्ट

सलमान खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्म दी है. हालांकि, एक बार सलमान खान ने उस फिल्म को साइन कर दिया था, जिसे कई स्टार्स ने रिजेक्ट किया था और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म थी? पढ़ें पूरी खबर...

15:33 (IST) 3 May 2026
Entertainment News LIVE: Met Gala 2026: कब-कहां शुरू होगा दुनिया का सबसे बड़ा फैशन इवेंट?

दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट 'मेट गाला 2026' का आयोजन मई के पहले सोमवार को होना है. इस बार 4 मई से इस इवेंट की शुरुआत हो रही है. हालांकि, इंडिया में ये 5 मई से देखा जा सकेगा. इस ग्रैंड इवेंट का हर किसी को बेहद इंतजार रहता है. पढ़ें पूरी खबर...

14:39 (IST) 3 May 2026
Entertainment News LIVE: बॉलीवुड का वो हीरो, जो कभी हुआ करता था चौकीदार, आज है 200 करोड़ का मालिक

हिंदी सिनेमा के कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने अपनी लाइफ में बेहद स्ट्रगल किया है और उसके बाद वो इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना पाए है. आज हम आपको एक ऐसे ही सितारे के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं... पढ़ें पूरी खबर...

13:41 (IST) 3 May 2026
Entertainment News LIVE: ये हैं 2026 की टॉप 5 हॉलीवुड ओपनर मूवीज

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. आज हम आपको साल 2026 की टॉप हॉलीवुड ओपनर फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन-कौन-सी फिल्में हैं? पढ़ें पूरी खबर...

12:33 (IST) 3 May 2026
Entertainment News LIVE: Kapil Sharma के कनाडा कैफे के पास चौथी बार फायरिंग

मशहूर कॉमेडिन कपिल शर्मा के कनाडा कैफे के पास एक बार फिर फायरिंग का मामला सामने आया है. बीते एक साल में ये मामला चौथी बार सामने आया है. पढ़ें पूरी खबर...

11:59 (IST) 3 May 2026
Entertainment News LIVE: जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड हो रहीं ये फिल्में-सीरीज

जियो हॉटस्टार पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज ट्रेंड हो रही हैं. इनमें आपको एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी का भी भरपूर डोज मिलेगा. इस लिस्ट में 24, लाफ्टर शेफ्स, किस-किसको प्यार करूं 2 और चिरैया जैसी फिल्में और सीरीज शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

11:29 (IST) 3 May 2026
Entertainment News LIVE: राजेश खन्ना-गोविंदा की वो फिल्म, जो 1990 में बनीं ब्लॉकबस्टर

हिंदी सिनेमा की कुछ फिल्में ऐसी हैं, जो आज भी लोग देखना पसंद करते हैं. आज हम आपको 36 साल पुरानी एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है? पढ़ें पूरी खबर...

11:02 (IST) 3 May 2026
Entertainment News LIVE: Netflix पर आते ही दूसरे नंबर पर छाई ये फिल्म

नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर 'बाइकर' मूवी ट्रेंड कर रही है. खास बात ये है कि ये फिल्म हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और आते ही इसने अपनी जगह दूसरे नंबर पर बना ली है. पढ़िए पूरी खबर

10:26 (IST) 3 May 2026
Entertainment News LIVE: 'पति पत्नी और वो दो' की हसीनाओं की नेटवर्थ

'पति पत्नी और वो दो' में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी नजर आने वाली हैं. इन तीनों की नेटवर्थ भी चर्चाओं में आ गई है. बता दें इन तीनों में से सारा अली खान सबसे अमीर हैं. पढ़िए पूरी खबर

09:54 (IST) 3 May 2026
Entertainment News LIVE: पलक तिवारी ने की रणवीर अलाहाबादिया की नकल, वीडियो वायरल

पलक तिवारी और रणवीर अलाहाबादिया का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें पलक रणवीर का इंटरव्यू लेती नजर आ रही हैं और वो रणवीर अलाहाबादिया की नकल करते हुए उनकी तरह ही अपने सिर को हिलाती नजर आ रही हैं. फैंस पलक के इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं.

09:17 (IST) 3 May 2026
Entertainment News LIVE: Cannes 2026 में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी तारा सुतारिया

तारा सुतारिया इस साल 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' में भारत को रिप्रेजेंट करती नजर आने वाली हैं. 12 से 23 मई तक होने वाले कान्स फिल्म फेस्टिवल में तारा सुतारिया अपना डेब्यू करेंगी. वहीं एक्ट्रेस के फैंस इस खबर से काफी खुश हैं.

https://www.instagram.com/p/DUfpVzrDCQ_/?img_index=1

08:45 (IST) 3 May 2026
Entertainment News LIVE: यूट्यूब पर छाई ये कॉमेडी फिल्म

यूट्यूब पर छाई हुई इस फिल्म का नाम 'सास बहू यमराज' है. इस फिल्म ने भोजपुरी सिनेमा को एक अलग ही पहचान दे दी है. इस फिल्म की कहानी इतनी ज्यादा एंटरटेनिंग है कि इसे देखकर आपका स्ट्रेस पल भर में ही दूर भाग जाएगा. पढ़िए पूरी खबर

08:18 (IST) 3 May 2026
Entertainment News LIVE: 'किंग ऑफ पॉप' माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' ने कितनी की कमाई?

माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' को भारत में रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं और ये फिल्म अभी भी करोड़ों में कमाई कर रही है. फिल्म ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 43% रही और शोज 1,121 रहे. फिल्म का भारतीय नेट कलेक्शन 33.45 करोड़ हो गया है. वहीं भारतीय ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 40.07 करोड़ है.

07:46 (IST) 3 May 2026
Entertainment News LIVE: कपिल शर्मा के शो में सुनील पाल और समय रैना ने एक-दूसरे को किया रोस्ट

नेटफ्लिक्स के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में सुनील पाल और समय रैना को साथ में देखा गया. इस दौरान दोनों एक-दूसरे को रोस्ट करते दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर दोनों की वीडियोज वायरल हो रही हैं. पढ़िए पूरी खबर

06:59 (IST) 3 May 2026
Entertainment News LIVE: 'एक दिन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

साई पल्लवी और जुनैद खान की 'एक दिन' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. फिल्म ने दूसरे दिन 1 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 14.2% रही. वहीं शोज की बात की जाए तो फिल्म के शोज 1,765 रहे. भारत में 2 दिनों में फिल्म ने 2.15 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 2.82 करोड़ पहुंच गया है.

06:39 (IST) 3 May 2026
Entertainment News LIVE: 'कांतारा' फेम ऋषभ शेट्टी ने अमित शाह से की मुलाकात

'कांतारा' और 'कांतारा 2' फेम ऋषभ शेट्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. एक्टर ने मुलाकात के पलों की फोटोज को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है. सोशल मीडिया पर अमित शाह और ऋषभ शेट्टी की फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं. साथ ही एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'मुझे माननीय गृह मंत्री श्री से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. मुझे उनके साथ अपनी आगामी परियोजनाओं पर चर्चा करने में भी बहुत आनंद आया.'

https://www.instagram.com/p/DX1fGOJmtVP/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

22:41 (IST) 2 May 2026
Entertainment News LIVE: ‘राजा शिवाजी’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया कोहराम

सुपरस्टार रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' इन दिनों सिनेमाघरों में जलवा बिखेर रही है. यह फिल्म 1 मई को रिलीज की गई है. फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस अपना कब्जा जमा लिया है. वहीं खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' को तगड़ा झटका लगा है. चलिए जानते हैं कि 'राजा शिवाजी' और 'भूत बंगला' ने आज कितने का कलेक्शन किया है. पढ़िए पूरी खबर...

22:03 (IST) 2 May 2026
Entertainment News LIVE: Prime Video पर टॉप 10 में शामिल हुई 5 एपिसोड की ये सीरीज

प्राइम वीडियो पर इन दिनों कई तरह फिल्म और सीरीज ट्रेंड कर रही है, जिसे लोग जमकर देख रहे हैं. आप भी इन दिनों ओटीटी पर कुछ बढ़िया कंटेंट तलाश रहे हैं, तो आज हम आपके लिए एक शानदार सीरीज लेकर आए हैं. इस सीरीज को आप वीकेंड पर देखने का प्लान कर सकते हैं. इस सीरीज में महज 5 एपिसोड है. पढ़िए पूरी खबर...

First published on: May 02, 2026 06:41 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola