रश्मिका या समांथा नहीं... ये है साउथ की सबसे महंगी एक्ट्रेस; सादगी देख आप भी हो जाएंगे फैन

Highest Paid South Actress: साउथ इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जो पिछले कुछ सालों से साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में भी फैंस का दिल जीत रही हैं. हिंदी ऑडियंस भी अब इन एक्ट्रेस की नई-नई फिल्मों के इंतजार में ही रहती हैं. आज हम आपको उस एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो साउथ की सबसे महंगी एक्ट्रेस है. चलिए जानते हैं आखिर वो एक्ट्रेस कौन है?

sai pallavi highest paid actress
1 / 8

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना और समांथा रुथ प्रभु को छोड़ा पीछे

रश्मिका मंदाना और समांथा रुथ प्रभु को छोड़ा पीछे2 / 8

रश्मिका मंदाना और समांथा रुथ प्रभु ने बीते कुछ सालों में ऑडियंस को अपने लुक्स और अपनी एक्टिंग का दीवाना बना दिया है. लेकिन इन दोनों हसीनाओं को छोड़कर एक हसीना ऐसी हैं जो कमाई के मामले में सबसे आगे निकल गई हैं.

विज्ञापन

कौन है वो एक्ट्रेस?

कौन है वो एक्ट्रेस?3 / 8

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि साई पल्लवी हैं. साई पल्लवी साउथ इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन गई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस की 'एक दिन' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है.

आमिर खान के बेटे संग फिल्म में आईं नजर

आमिर खान के बेटे संग फिल्म में आईं नजर4 / 8

वहीं इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ आमिर खान के लाडले बेटे जुनैद खान लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी किया जा रहा है. साथ ही साई पल्लवी और भी कई बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं.

विज्ञापन

'सीता' का निभाएंगी रोल

'सीता' का निभाएंगी रोल5 / 8

बॉलीवुड की इस साल की सबसे बड़ी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' में साई पल्लवी सीता का किरदार निभाती नजर आएंगी. इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ रणबीर कपूर लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म ने साई पल्लवी की फैन फॉलोइंग में चार चांद लगा दिए हैं.

कितनी है एक्ट्रेस की फीस?

कितनी है एक्ट्रेस की फीस?6 / 8

साई पल्लवी अब एक फिल्म के 3 करोड़ से 15 करोड़ रुपये तक की फीस लेती हैं. जो सभी साउथ की फेमस एक्ट्रेस की फीस से काफी महंगी है. वहीं साई पल्लवी लाइमलाइट से भी दूर रहती हैं और उनकी सादगी ऑडियंस की फेवरेट है.

विज्ञापन

सादगी की है दुनिया दीवानी

सादगी की है दुनिया दीवानी7 / 8

साई पल्लवी को कभी भी ज्यादा मेकअप और रिवीलिंग आउटफिट में नहीं देखा जाता है. एक्ट्रेस फिल्म के प्रोमोशन्स में भी भारतीय आउटफिट में नजर आती हैं, ये ही वजह है कि लोग उनकी एक्टिंग, उनके लुक्स और उनकी सादगी के दीवाने हैं.

किसकी कितनी है फीस?

किसकी कितनी है फीस?8 / 8

बता दें रश्मिका मंदाना एक फिल्म के 4 से 10 करोड़ तक की फीस लेती हैं. वहीं समांथा रुथ प्रभु की बात करें तो समांथा एक फिल्म के 3-8 करोड़ रुपये फीस लेती हैं. नयनतारा की फीस की बात करें तो वो एक फिल्म के 3 करोड़ रुपये से 12 करोड़ रुपये फीस लेती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन