Netflix पर आते ही नंबर 1 बनी 2 घंटे 9 मिनट की हॉरर फिल्म, 8.8 है IMDb रेटिंग; कमजोर दिल वाले दूर रहें!

Netflix Top Trending Movie: अगर आप भी हॉरर फिल्म के फैन हैं तो नेटफ्लिक्स पर हाल ही में नई हॉरर फिल्म रिलीज हुई है. 2 घंटे 9 मिनट की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आते ही पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. नेटफ्लिक्स पर एंट्री करते ही इस फिल्म ने अपना कब्जा कर लिया है. वहीं कमजोर दिल वाले इस फिल्म से दूर रहें. चलिए आपको भी फिल्म के बारे में डिटेल में बताते हैं.

raakaasa movie netflix
1 / 7

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 7

नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड हो रही इस फिल्म का नाम 'राकासा' है. तेलुगु भाषा की इस फिल्म को आप हिंदी में भी देख सकते हैं. इस फिल्म में आपको हॉरर सीन्स के साथ-साथ कॉमेडी की भी भरपूर डोज मिलेगी.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 7

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी वीरू के इर्द-गिर्द घूमती है. अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए जब वीरू अपने गांव वापस आता है तो उसे पता चलता है कि उसकी गर्लफ्रेंड किसी और की होने जा रही है, इससे उसका दिल टूट जाता है.

कहानी में ट्विस्ट

कहानी में ट्विस्ट4 / 7

दुखी होकर वीरू एक पुराने किले में जाकर सो जाता है, इस किले में एक राक्षस रहता है जो गांव वालों को बलि देने के लिए मजबूर करता है. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब ये राक्षस वीरू के पीछे पड़ जाता है और इस दौरान वीरू उसके जाल में फंस जाता है.

विज्ञापन

हॉरर के साथ-साथ कॉमेडी

हॉरर के साथ-साथ कॉमेडी5 / 7

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग फिल्म में हॉरर सीन्स के साथ-साथ कॉमेडी भी देखने को मिलती है. वहीं फिल्म में वीरू राक्षस के जाल से निकलने की कोशिश में जुटा रहता है. क्लाइमैक्स जानने के लिए आपको ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी.

फिल्म की IMDb रेटिंग

फिल्म की IMDb रेटिंग6 / 7

वहीं फिल्म में संगीत शोभन और नयन सारिका लीड रोल में नजर आए हैं. वहीं इसकी आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म की रेटिंग 8.8 है. अगर आप भी हॉरर कॉमेडी देखने के शौकीन हैं तो वीकेंड पर देखने के लिए ये बेस्ट है.

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर बनी नंबर 1

नेटफ्लिक्स पर बनी नंबर 17 / 7

संगीत शोभन की ये हॉरर-कॉमेडी 1 मई को ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और आते ही इस फिल्म नें नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर कब्जा कर लिया है. भारत में इस फिल्म की कहानी को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन