संडे को बनाएं फन डे! JioHotstar पर देखें ये 7 ट्रेंडिंग फिल्में-सीरीज; लाफ्टर संग मिलेगा एक्शन का डोज!

JioHotstar Top 7 Trending Movies Series: अगर आप भी अपने संडे को घर में रहकर ही अपनी फैमिली के साथ एन्जॉय करना चाहते हैं तो जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग फिल्मों और सीरीज को अपनी लिस्ट में ऐड कर लें. इन ट्रेंडिंग फिल्मों और वेब सीरीज को देखकर आपको लाफ्टर के साथ-साथ एक्शन का भी फुल डोज मिलेगा. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

jiohotstar top 7 trending movies series
1 / 8

विज्ञापन

24

242 / 8

अनिल कपूर की '24' का दूसरा सीजन रिलीज हो चुका है. ये एक्शन थ्रिलर सीरीज जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है. इसमें आपको एक्शन के साथ-साथ सस्पेंस की भी डोज मिलेगी. वहीं इसमें अनिल कपूर के साथ-साथ टिस्का चोपड़ा, मंदिरा बेदी और मधुरिमा तुली जैसे सितारे शामिल हैं.

विज्ञापन

लाफ्टर शेफ्स

लाफ्टर शेफ्स3 / 8

टीवी का कुकिंग रियलिटी शो भी जियोहॉटस्टार पर छाया हुआ है. इस शो में टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े-बड़े सितारे अपनी कुकिंग और कॉमेडी से ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं. संडे में फैमिली के साथ बैठकर देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

चिरैया

चिरैया4 / 8

दिव्या दत्ता और प्रसन्ना बिष्ट की ये सीरीज भी जियो हॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. इसमें आपको मैरिटल रेप की कहानी देखने को मिलेगी. वहीं इस सीरीज को सोशल मीडिया पर फैंस का काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है.

विज्ञापन

संभवम: अध्यायम ओन्नु

संभवम: अध्यायम ओन्नु5 / 8

2 घंटे 9 मिनट की ये थ्रिलर फिल्म भी जियो हॉटस्टार पर छाई हुई है. ये फिल्म जब से रिलीज हुई है तभी से जियो हॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में चिपक गई है. इस फिल्म में आस्कर अली, विनीत कुमार और आसिम जमाल लीड रोल में नजर आए हैं.

किस-किसको प्यार करूं 2

किस-किसको प्यार करूं 26 / 8

कपिल शर्मा स्टारर ये फिल्म भी इस ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. इसमें आपको कॉमेडी की फुल डोज मिलेगी. वहीं स्टारकास्ट की बात करें तो कपिल शर्मा के साथ-साथ फिल्म में मंजोत सिंह, हिरा वारिना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

संगमरमर

संगमरमर7 / 8

सौरभ राज जैन और शीन दास की ये सीरीज भी जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है. इसमें आपको रोमांटिक ड्रामा देखने को मिलेगा. 26 फरवरी को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई ये सीरीज आज भी ट्रेंड कर रही है.

बैडएस रवि कुमार

बैडएस रवि कुमार 8 / 8

हिमेश रेशमिया की ये म्यूजिकल एक्शन फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म हाल ही में जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई है. वहीं रिलीज होते ही ये ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. इस फिल्म में हिमेश रेशमिया के साथ-साथ प्रभु देवा भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन