'सुनील पाजी से सीखा गाली देना...', कपिल शर्मा के शो में सुनील पाल और समय रैना का आमना-सामना; एक-दूसरे को किया रोस्ट

Netflix The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा ने अपने नेटफ्लिक्स के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का स्पेशल एपिसोड फैन के बीच जारी किया. इसमें समय रैना और रणवीर अलाहाबादिया एक साथ गेस्ट बनकर शो में पहुंचे. वहीं इसी दौरान सुनील पाल भी समय रैना के साथ स्टेज शेयर करते नजर आए. विवाद के बाद पहली बार दोनों का आमना-सामना होते हुए दिखाई दिया.

sunil pal samay raina in the great indian kapil show (7)
1 / 8

विज्ञापन

सुनील पाल और समय रैना का आमना-सामना

सुनील पाल और समय रैना का आमना-सामना2 / 8

समय रैना ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट वीडियो 'स्टिल अलाइव' में कॉमेडियन सुनील पाल पर तंज कसा था. जिसके बाद दोनों के बीच मतभेद हो गए थे. वहीं कपिल शर्मा के शो में दोनों को साथ में देखा गया और दोनों एक-दूसरे को मजाकिया अंदाज में रोस्ट करते दिखाई दिए.

विज्ञापन

कपिल शर्मा ने सुनील पाल से पूछा सवाल

कपिल शर्मा ने सुनील पाल से पूछा सवाल3 / 8

कपिल शर्मा अपने शो में सुनील पाल और समय रैना के बीच हुए मतभेदों को लाइट करते नजर आए. कपिल सुनील पाल से पूछते हैं, 'सुनील भाई आपने समय को माफ कर दिया है या नहीं, क्योंकि ये आपसे बहुत प्यार करते हैं.'

क्या बोले सुनील पाल?

क्या बोले सुनील पाल?4 / 8

सुनील पाल कपिल शर्मा की बात पर रिप्लाई करते हुए कहते हैं, 'मैं किसी को कुछ नहीं कहता, मैं तो सिर्फ रिक्वेस्ट करता हूं.' फिर अर्चना पूरन सिंह पूछती हैं कि आखिर समय ने ऐसा क्या किया है. इस पर सुनील पाल समय पर तंज कसते हुए कहते हैं कि मैं ये कहता हूं कि अदब की महफिल हो, प्यार करो गालिब को और इनकी महफिल हो तो सिर्फ गाली बको.'

विज्ञापन

समय रैना ने सुनील पाल को किया रोस्ट

समय रैना ने सुनील पाल को किया रोस्ट5 / 8

सुनील पाल की इस बात पर समय भी तुरंत रिएक्शन देते हुए कहते हैं कि मैंने सुनील पाजी से ही गाली देना सीखा है. इनके वीडियो से ही मैंने गालियां सीखी हैं. इस पर कपिल शर्मा कहते हैं कि लेकिन ये तो गाली नहीं देते. इस पर समय कहते हैं कि ये गाली नहीं देते लेकिन इनके वीडियो पर जो गालियां आती हैं, उनसे मैंने सीखा है.

दोनों का दिखा मजाकिया अंदाज

दोनों का दिखा मजाकिया अंदाज6 / 8

वहीं स्टेज पर जब कपिल शर्मा सुनील पाल को बुलाते हैं तो वो उनसे पूछते हैं कि आप समय को आतंकवादी क्यों कहते हो, ऐसा कौनसा ग्रेनेड है जो उन्होंने समय को फेंकते देख लिया. इस पर सुनील पाल कहते हैं कि कपिल भाई, अगर ये मुंह से ग्रेनेड मार देते तो अच्छा था, क्योंकि जो ये मारते हैं, वो नहीं सहा जाता है.'

विज्ञापन

कपिल शर्मा ने कराई सुलह

कपिल शर्मा ने कराई सुलह7 / 8

सोशल मीडिया पर अब समय रैना और सुनील पाल का ये मजाकिया अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वहीं इससे ये भी देखने को मिला कि कपिल शर्मा ने सुनील पाल और समय रैना की सुलह भी करवा दी है.

शो में नजर आए ये गेस्ट

शो में नजर आए ये गेस्ट8 / 8

बता दें कपिल शर्मा के शो में समय रैना के साथ रणवीर अलाहाबादिया भी नजर आए. इन दोनों ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दौरान हुई कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में डिटेल में बातें कीं. सोशल मीडिया पर भी कपिल के शो के इस एपिसोड को काफी पसंद किया जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन