क्लाइमेक्स में हीरो की मौत, फिर भी सुपरहिट हुईं ये 7 फिल्में, OTT पर बिंज के लिए हैं परफेक्ट

Bollywood Movies Climax Hero Death: बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं जिनमें हीरो की मौत हो जाती है. इसके बाद भी ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं. आज हम ऐसी ही फिल्मों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनकी एंडिंग हैप्पी तो नहीं हुई लेकिन ये फिल्में सुपरहिट रहीं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

bollywood movies (1)
1 / 8

विज्ञापन

कल हो ना हो

कल हो ना हो2 / 8

शाहरुख खान की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. साल 2003 में आई इस फिल्म में शाहरुख खान के किरदार की मौत हो जाती है. वहीं इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

अग्निपथ

अग्निपथ3 / 8

साल 2012 में आई ऋतिक रोशन की इस फिल्म में भी क्लाइमैक्स में उनके किरदार की मौत हो जाती है. इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा और संजय दत्त लीड रोल में हैं. ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

दीवार

दीवार4 / 8

साल 1975 में आई अमिताभ बच्चन की इस फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. फिल्म में अमिताभ बच्चन ने विजय वर्मा का किरदार निभाया है जो क्लाइमैक्स में मर जाता है. ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

आनंद

आनंद5 / 8

अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना की इस फिल्म की भी एंडिंग हैप्पी नहीं होती है. वहीं इस फिल्म में राजेश खन्ना के किरदार का निधन हो जाता है. इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया था. वहीं ये फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है.

कयामत से कयामत तक

कयामत से कयामत तक6 / 8

आमिर खान की ये फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई थी, जबकि इसके क्लाइमैक्स में भी हीरो की मौत हो जाती है. इस फिल्म में आमिर खान के साथ-साथ जूही चावला लीड रोल में हैं. ये फिल्म Zee5 पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

बाजीराव मस्तानी

बाजीराव मस्तानी7 / 8

साल 2015 में आई दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की इस फिल्म के क्लाइमैक्स में दोनों के किरदार की मौत हो जाती है. वहीं इस फिल्म में इन दोनों के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

फना

फना8 / 8

आमिर खान की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में आमिर खान के साथ-साथ काजोल भी लीड रोल में नजर आई थीं. वहीं इस फिल्म में भी आमिर खान के किरदार का निधन हो जाता है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन