Munawar Faruqui बने पापा, घर आई नन्ही परी; क्यूट फोटोज शेयर कर दी गुड न्यूज
Munawar Faruqui Blessed With Baby Girl: स्टैंड अप कॉमेडियन और 'बिग बॉस 17' के विनर मुनव्वर फारूकी एक बार फिर पापा बन गए हैं. कॉमेडियन की पत्नी मेहजबीन ने बेटी को जन्म दिया है. मुनव्वर ने नन्ही परी और अपनी पत्नी की फोटोज को शेयर करते हुए फैंस को ये गुड न्यूज सुनाई है. सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल हो रही हैं.

मुनव्वर ने शेयर की फोटोज
2 / 6मुनव्वर फारूकी ने अपनी पत्नी की फोटोज शेयर की है, जिसमें वो अस्पताल के बैड पर नजर आ रही हैं. इसके साथ ही मुनव्वर की पत्नी मेहजबीन ने अपने हाथों में नन्ही परी को पकड़ा हुआ है. फैंस इस क्यूट फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं.
नन्ही परी की दिखाई झलक
3 / 6वहीं एक फोटो में मनुव्वर ने अपनी न्यू बॉर्न बेटी की फोटो शेयर की है. इसमें उनकी बेटी पालने में नजर आ रही हैं. नन्ही परी की झलक तो मुनव्वर फारूकी ने फैंस को दिखा दी, लेकिन अभी तक उनका चेहरा नहीं दिखाया है.
पत्नी की फोटो भी की शेयर
4 / 6एक और फोटो मुनव्वर फारूकी ने शेयर किया, जिसमें वो अपनी वाइफ मेहजबीन का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं. हालांकि इस फोटो में मेहजबीन और उनकी बेटी की झलक दिख रही है लेकिन दोनों के चेहरे छिपे हैं.
अस्पताल से बाहर का दिखाया नजारा
5 / 6मुनव्वर एक और और फोटो फैंस के साथ शेयर किया. ये फोटो अस्पताल की विंडो से लिया गया है. फोटो में अस्पताल से बाहर का नजारा देखने को मिल रहा है. ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
लिखा खूबसूरत कैप्शन
6 / 6वहीं मुनव्वर फारूकी ने इन फोटोज को शेयर करते हुए एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा. मुनव्वर ने कैप्शन में लिखा, 'घर बरकत आई है. अलहम्दुलिल्लाह! दुआ में खास याद रखें.' इन फोटोज पर उनके फैंस ने उन्हें भर-भरकर पापा बनने की बधाई दी है.