Ek Din ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी की कमाई? Michael की रफ्तार और हुई तेज; जानें अब तक का कलेक्शन

Box Office Collection: साई पल्लवी और जुनैद खान की ‘एक दिन’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं. वहीं माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ की रफ्तार और तेज हो गई है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने कितनी की कमाई?

ek din michael Box Office Collection

Box Office Collection: साई पल्लवी और जुनैद खान की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक फिल्म ‘एक दिन’ फाइनली सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. हालांकि फिल्म ने 2 दिनों में कुछ खास कमाई नहीं की है. वहीं फिल्म को सोशल मीडिया पर भी मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं. इसके साथ ही ‘किंग ऑफ पॉप’ माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर और तेज हो गई है. 9वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करारे-करारे करोड़ों के नोट छाप डाले. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?

विज्ञापन

‘एक दिन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार साई पल्लवी और जुनैद खान की ‘एक दिन’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 14.2% रही. वहीं शोज की बात की जाए तो फिल्म के शोज 1,765 रहे. भारत में 2 दिनों में फिल्म ने 2.15 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 2.82 करोड़ पहुंच गया है. बता दें फिल्म में साई पल्लवी और जुनैद खान पहली बार स्क्रीन पर साथ दिखाई दिए हैं.

विज्ञापन

‘माइकल’ ने कितनी की कमाई?

वहीं दूसरी ओर ‘किंग ऑफ पॉप’ माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 9वें दिन 4 करोड़ की धांसू कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 43% रही और शोज 1,121 रहे. फिल्म का भारतीय नेट कलेक्शन 33.45 करोड़ हो गया है. वहीं भारतीय ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 40.07 करोड़ है.

विज्ञापन

दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट

‘माइकल’ मूवी की स्टारकास्ट की एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है. इस फिल्म में माइकल जैक्सन का किरदार जाफर जैक्सन ने बड़ी ही खूबसूरती से निभाया है. वहीं खास बात ये है कि जाफर जैक्सन माइकल जैक्सन का भतीजा है. साथ ही जाफर जैक्सन ने इस फिल्म से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है. वहीं दूसरी ओर ‘एक दिन’ में साई पल्लवी और जुनैद खान की बॉन्डिंग को काफी पसंद किया जा रहा है. 2 घंटे की इस फिल्म को सुनील पांडे ने डायरेक्ट किया है और आमिर खान ने इसे प्रोड्यूस किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ