क्यों मेट गाला 2026 का हिस्सा नहीं होंगी Priyanka Chopra, आखिर कहां बिजी हैं 'देसी गर्ल'?

Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का मेट गाला लुक हमेशा चर्चा का विषय रहता है. हालांकि, इस बार सुनने में कि देसी गर्ल इस फैशन इवेंट का हिस्सा नहीं होंगी. इस खबर के बाद पीसी के फैंस मायूस नजर आ रहे हैं और हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर एक्ट्रेस इस इवेंट में क्यों शामिल नहीं होगी?

Priyanka Chopra
1 / 7
Priyanka Chopra. image credit- social media

विज्ञापन

मेट गाला 2026 में शामिल नहीं होगी पीसी

मेट गाला 2026 में शामिल नहीं होगी पीसी2 / 7

वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा, 'मेट गाला 2026' में शामिल नहीं होंगी. गौरतलब है कि ये इवेंट 4 मई को न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में होने वाला है और उस समय पीसी अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में बिजी होंगी.

विज्ञापन

कहां बिजी हैं प्रियंका

कहां बिजी हैं प्रियंका3 / 7

ब्रिटिश वोग के मुताबिक, जब मेट गाला का प्रोग्राम चल रहा होगा तब शायद प्रियंका चोपड़ा, अंटार्कटिका में अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग कर रही होंगी. जानकारी मिल रही है कि मई के पहले सोमवार को अभिनेत्री बिजी हो सकती हैं, लेकिन एक्ट्रेस की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है.

प्रियंका चोपड़ा का मेट गाला लुक

प्रियंका चोपड़ा का मेट गाला लुक4 / 7

गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला में कई यादगार अपीयरेंस दिए हैं. अपने शानदार ट्रेंच कोट गाउन से लेकर बोल्ड काउचर लुक्स तक, एक्ट्रेस लगातार रेड कार्पेट पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली सेलिब्रिटीज में से एक रही हैं.

विज्ञापन

वाराणसी की शूटिंग में बिजी

वाराणसी की शूटिंग में बिजी5 / 7

इस बार एक्ट्रेस के इवेंट में शामिल ना होने की खबर ने फैंस को मायूस कर दिया है. वहीं, अगर फिल्म की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा, एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में नजर आने वाली हैं और इसी फिल्म की शूटिंग में एक्ट्रेस बिजी हैं.

2027 में रिलीज हो सकती है फिल्म

2027 में रिलीज हो सकती है फिल्म6 / 7

बता दें कि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज हो सकती है. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है.

विज्ञापन

फिल्म पर फोकस

फिल्म पर फोकस7 / 7

बता दें कि ना सिर्फ मेट गाला बल्कि फिल्म की शूटिंग में बिजी होने की वजह से एक्ट्रेस ने कई प्रोग्रामों में जाना रद्द कर दिया है. इस वक्त देसी गर्ल का पूरा फोकस अपनी आने वाली फिल्म पर है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन