Prime Video पर एंटरटेनमेंट का धमाका! टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छाईं ये 7 फिल्में-सीरीज, हर मूड के लिए बेस्ट
Prime Video Top 7 Trending Movies Series: अगर आप भी ओटीटी पर कुछ नया देखने की तलाश में हैं तो प्राइम वीडियो की लेटेस्ट ट्रेंडिंग फिल्में और सीरीज को अपनी लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इनमें आपको एक्शन, थ्रिलर और कॉमेडी का भरपूर डोज मिलेगा. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है.

मटका किंग
2 / 8विजय वर्मा की सीरीज 'मटका किंग' प्राइम वीडियो पर पहले नंबर पर छाई हुई है. इसकी स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें विजय वर्मा, कृतिका कामरा, साई ताम्हणकर, गुलशन ग्रोवर और सिद्धार्थ जाधव लीड रोल में हैं. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट है.
सपने वर्सेस एवरीवन 2
3 / 8'सपने वर्सेस एवरीवन' का दूसरा सीजन रिलीज हो चुका है. वहीं ये सीरीज प्राइम वीडियो पर दूसरे नंबर पर छाई हुई है. इस सीरीज में अमरीश वर्मा और परमवीर सिंह चीमा लीड रोल में हैं. वहीं इसकी कहानी पारिवारिक बलिदान और सपनों की कीमत को गहराई से दिखाती है.
द बॉयज
4 / 8इस सीरीज का आखिरी सीजन हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ है. तभी से ये सीरीज भी प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. ये सीरीज तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं इसमें एंटनी स्टार और कार्ल अर्बन लीड रोल में हैं.
हैप्पी राज
5 / 8ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म प्राइम वीडियो पर चौथे नंबर पर छाई हुई है. मारिया राजा एलान्चेजियन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जीवी प्रकाश कुमार, अब्बास, श्री गौरी प्रिया और जॉर्ज मैरीन लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म को फैंस काफी पसंद भी कर रही है.
TN 2026
6 / 82 घंटे 6 मिनट की ये कॉमेडी फिल्म भी प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में है. ये 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें नैटी सुब्रमण्यम, थंबी रामैया, एमएस भास्कर और इलावरसु लीड रोल में हैं.
ओ रोमियो
7 / 8शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ये रोमांटिक एक्शन फिल्म छठे नंबर पर प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही है. इसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के साथ-साथ अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी भी हैं.
सेकंड केस ऑफ सीताराम
8 / 8विजय राघवेंद्र स्टारर ये फिल्म भी इस ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर 7वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं विजय राघवेंद्र के साथ-साथ इस फिल्म में गोपाल कृष्ण देशपांडे और उषा भंडारी भी लीड रोल में नजर आए हैं.