Netflix पर आते ही दूसरे नंबर पर छाई 2 घंटे 39 मिनट की ये फिल्म, रोमांस और एडवेंचर का मिलेगा फुल डोज!

Netflix Top 2 Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर कई नई और पुरानी फिल्में ट्रेंड कर रही हैं. इनमें एक फिल्म ऐसी है जो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और ये दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में आपको रोमांस और एडवेंचर का डबल डोज मिलेगा. वीकेंड पर देखने के लिए ये फिल्म परफेक्ट है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं.

biker movie netflix
1 / 8

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही फिल्म

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही फिल्म2 / 8

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही इस फिल्म का नाम 'बाइकर' है. शरवानंद और मालविका नायर की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर छाई हुई है. वहीं इस फिल्म के सीन्स भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 8

फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी मोटोक्रॉस रेसिंग की दुनिया पर आधारित है. पूरी कहानी विकास नारायण के इर्द-गिर्द घूमती है. विकास नारायण अपने पूर्व चैंपियन पिता सुनील नारायण के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए रेसिंग की दुनिया में वापसी करता है.

फिल्म के ट्विस्ट एंड टर्न्स

फिल्म के ट्विस्ट एंड टर्न्स4 / 8

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे फिल्म में विकास नारायण की लाइफ में काफी ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. फिल्म पिता और बेटे के रिश्तों को भी बेहद खूबसूरती से दर्शाती है.

विज्ञापन

फैमिली के साथ करें एन्जॉय

फैमिली के साथ करें एन्जॉय5 / 8

अगर आप संडे को अपनी फैमिली के साथ घर रहकर ही एन्जॉय करना चाहते हैं तो इस फिल्म को आप अपनी वॉच लिस्ट में जरूर ऐड कर लें. इस फिल्म का क्लाइमैक्स ही फिल्म की जान है, इसे जानने के लिए आपको ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट6 / 8

'बाइकर' फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है. इस फिल्म में शरवानंद और मालविका नायर लीड रोल में हैं. वहीं इन दोनों के साथ-साथ फिल्म में राजशेखर और अतुल कुलकर्णी भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं.

विज्ञापन

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे7 / 8

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही ये फिल्म दूसरे नंबर पर भारत में ट्रेंड करने लगी है. वहीं इस फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर 'दो दीवाने सहर में', 'एपेक्स', 'यूथ', 'टोस्टर', 'धुरंधर', 'उस्ताद भगत सिंह' और रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' को भी पीछे छोड़ दिया है.

क्या है IMDb रेटिंग?

क्या है IMDb रेटिंग?8 / 8

वहीं फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात की जाए तो इस फिल्म की 7.1 रेटिंग है. 2 घंटे 42 मिनट में आपको इस फिल्म में रोमांस के साथ-साथ एडवेंचर भी कूट-कूटकर देखने को मिलेगा. आज ही इस फिल्म को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन