Netflix की टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में हुआ फेरबदल, देखें किसने किस नंबर पर किया कब्जा?

Netflix Top 10 Trending Movies: नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में फेरबदल देखने को मिला है. हाल ही में कुछ नई फिल्मों ने पुरानी फिल्मों को टॉप 10 के पायदान से नीचे खिसका दिया है. वहीं आप अब नई फिल्मों को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. चलिए आपको भी बताते हैं टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं.

netflix trending movies (5)
1 / 11

विज्ञापन

राकासा

राकासा2 / 11

संगीत शोभन और नयन सारिका की ये हॉरर कॉमेडी फिल्म नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.8 है. ये ही वजह है कि 1 मई को रिलीज होने के बाद ये फिल्म पहले नंबर पर छा गई है.

विज्ञापन

बाइकर

बाइकर3 / 11

शरवानंद और मालविका नायर की ये रोमांटिक एडवेंचर फिल्म भी नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों में शामिल है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.9 है.

एपेक्स

एपेक्स4 / 11

ये सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें चार्लीज थेरॉन, टैरोन एगर्टन, एरिक बाना, कैटलिन स्टेसी और मैट वेलन लीड रोल में नजर आए हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 6.2 है.

विज्ञापन

दो दीवाने सहर में

दो दीवाने सहर में5 / 11

मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक फिल्म अभी भी टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है. ये फिल्म चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं इस फिल्म में मृणाल और सिद्धांत की केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 6.6 है.

यूथ

यूथ6 / 11

ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में केन करुणास, सूरज वंजारामुडु, देवदर्शिनी चेतन और अनिष्मा अनिल कुमार लीड रोल में हैं. वहीं इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है.

विज्ञापन

टोस्टर

टोस्टर7 / 11

राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की ये थ्रिलर कॉमेडी फिल्म नेटफ्लिक्स पर छठे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. वहीं इसकी आईएमडीबी रेटिंग 4.6 है.

स्वैप्ड

स्वैप्ड8 / 11

'स्वैप्ड' नेटफ्लिक्स पर 7वें नंबर पर छाई हुई है. ये अमेरिकी एनिमेटेड फैंटेसी एडवेंचर कॉमेडी फिल्म फैमिली के साथ बैठकर देखने के लिए परफेक्ट चॉइस है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है.

विज्ञापन

धुरंधर

धुरंधर9 / 11

रणवीर सिंह की एक्शन फिल्म 'धुरंधर' अभी भी नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. हालांकि ये फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट में नीचे खिसक गई है. अब ये फिल्म 8वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है.

उस्ताद भगत सिंह

उस्ताद भगत सिंह10 / 11

पावर स्टार पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' 9वें नंबर पर नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में पवन कल्याण फुल एक्शन लुक में नजर आ रहे हैं. वहीं इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 4.1 है.

विज्ञापन

मर्दानी 3

मर्दानी 311 / 11

रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 10वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं फिल्म में रानी मुखर्जी के एक्शन अवतार को काफी पसंद भी किया गया. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 6.4 है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन