अगर हंसना है खुलकर, तो Youtube पर फ्री में देखें 2 घंटे 30 मिनट की ये कॉमेडी फिल्म; हो जांएगे लोटपोट!

Youtube Best Comedy Bhojpuri Movie: साउथ और बॉलीवुड के साथ-साथ भोजपुरी सिनेमा ने भी ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बना ली है. आज हम एक ऐसी भोजपुरी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो यूट्यूब पर छाई हुई है. इस फिल्म को देखकर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.

saas bahu yamraj Bhojpuri movie
1 / 8

विज्ञापन

यूट्यूब पर छाई फिल्म

यूट्यूब पर छाई फिल्म2 / 8

यूट्यूब पर छाई हुई इस फिल्म का नाम 'सास बहू यमराज' है. इस फिल्म ने भोजपुरी सिनेमा को एक अलग ही पहचान दे दी है. इस फिल्म की कहानी इतनी ज्यादा एंटरटेनिंग है कि इसे देखकर आपका स्ट्रेस पल भर में ही दूर भाग जाएगा.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 8

फिल्म की कहानी सास और बहू के रोज-रोज के झगड़ों के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे पता चलता है कि सास और बहू में होने वाले छोटे-छोटे विवाद कैसे बड़ा रूप ले लेते हैं और माहौल बिगाड़ देते हैं.

कहानी में ट्विस्ट

कहानी में ट्विस्ट4 / 8

कहानी में ट्विस्ट तब देखने को मिलता है जब सास और बहू के झगड़ों के बीच यमराज की एंट्री हो जाती है. फिल्म में यमराज का किरदार डराने वाला नहीं बल्कि हंसाने वाला है. यमराज परिवार के लोगों को अपने अंदाज में उनकी गलतियां समझाने की कोशिश करता है.

विज्ञापन

कॉमेडी से है भरपूर

कॉमेडी से है भरपूर5 / 8

वहीं यमराज, सास और बहू के बीच इस दौरान एक से बढ़कर एक कॉमेडी सीन्स देखने को मिलते हैं. मजाकिया अंदाज में यमराज ये भी बताता है कि हर परेशानी को सूझबूझ से हल किया जा सकता है.

टीवी पर हुई थी रिलीज

टीवी पर हुई थी रिलीज6 / 8

भोजपुरी इंडस्ट्री की इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं रिलीज किया गया था. दरअसल इस फिल्म को डायरेक्ट टीवी पर ही रिलीज किया गया. ताकि घर बैठी ऑडियंस भी इस फिल्म को मजे से देख सके. इस फिल्म की कहानी को फैमिली ऑडियंस ने खूब पसंद भी किया.

विज्ञापन

इन 2 सितारों ने जीता दिल

इन 2 सितारों ने जीता दिल7 / 8

वहीं खास बात ये है कि इस फिल्म को ऑडियंस यूट्यूब पर भी आराम से घर में बैठकर देख सकती है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह लीड रोल में नजर आए हैं. इन दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद भी किया.

फिल्म में कौन-कौन?

फिल्म में कौन-कौन?8 / 8

'सास बहू यमराज' में आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह के साथ-साथ समर्थ चतुर्वेदी, अयाज खान, श्रद्धा नवल, विद्या सिंह, साहिल सिद्दीकी, ऋतु चौहान, अनुषा शर्मा और दीप्ति तिवारी भी मुख्य भूमिका में नजर आई हैं. संडे में अपनी फैमिली के साथ बैठकर देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन