'पति पत्नी और वो दो' की 3 हीरोइनों में सबसे अमीर कौन? जानें सारा, वामिका और रकुल की नेटवर्थ

Pati Patni aur Woh Do: आयुष्मान खुराना की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. अब फैंस के बीच भी फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट तेज हो गई है. फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ 1 नहीं बल्कि 3-3 हीरोइन रोमांस करती नजर आ रही हैं. चलिए जानते हैं इन तीनों हसीनाओं में से सबसे अमीर कौन है?

pati patni aur woh do actresses
1 / 8

विज्ञापन

'पति पत्नी और वो दो' की एक्ट्रेसेस

'पति पत्नी और वो दो' की एक्ट्रेसेस2 / 8

आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो दो' में सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह नजर आ रही हैं. ट्रेलर से पता चल गया है कि इस फिल्म में कंफ्यूजन के साथ-साथ हंसी का डबल डोज मिलने वाला है.

विज्ञापन

फिल्म के ट्रेलर में छाईं सारा अली खान

फिल्म के ट्रेलर में छाईं सारा अली खान 3 / 8

सारा अली खान को इस फिल्म से पहले आखिरी बार साल 2025 में आई ‘स्काई फोर्स’ में देखा गया था. वहीं अब एक्ट्रेस इस फिल्म में एक बार फिर अपने फैंस को एंटरटेन करती नजर आने वाली हैं. ट्रेलर में एक्ट्रेस का लुक फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है.

कितनी है सारा अली खान की नेटवर्थ?

कितनी है सारा अली खान की नेटवर्थ?4 / 8

वहीं सारा अली खान की नेटवर्थ की बात करें तो 2026 की रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस 55 करोड़ से 82 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं. एक्ट्रेस एक फिल्म के 5 से 7 करोड़ रुपये फीस लेती हैं. वहीं एक ब्रांड प्रमोशन के लिए एक्ट्रेस 1 करोड़ रुपये लेती हैं.

विज्ञापन

रकुल प्रीत सिंह की नेटवर्थ

रकुल प्रीत सिंह की नेटवर्थ5 / 8

रकुल प्रीत सिंह की नेटवर्थ 49 करोड़ रुपये है. एक्ट्रेस फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करती हैं. वहीं रकुल प्रीत सिंह एक फिल्म के 3 से 4 करोड़ रुपये फीस लेती हैं. एक्ट्रेस महंगी गाड़ियों की भी शौकीन हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में हैं.

वामिका गब्बी की नेटवर्थ

वामिका गब्बी की नेटवर्थ6 / 8

आयुष्मान खुराना की तीसरी एक्ट्रेस वामिका गब्बी की नेटवर्थ 10 करोड़ से 25 करोड़ के बीच है. हाल ही में एक्ट्रेस को 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के साथ देखा गया था और उनकी एक्टिंग को काफी पसंद भी किया गया. वहीं एक्ट्रेस हिंदी, पंजाबी और मलयालम सिनेमा में काम कर अपनी पहचान बना चुकी हैं.

विज्ञापन

कौन है सबसे अमीर?

कौन है सबसे अमीर?7 / 8

तीनों की नेटवर्थ के आंकड़ों के हिसाब से ये साफ है कि रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी से ज्यादा अमीर सारा अली खान हैं. 'पति पत्नी और वो दो' की तीनों एक्ट्रेस की नेटवर्थ में सबसे ज्यादा सारा अली खान की ही है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

कब रिलीज होगी फिल्म?8 / 8

'पति पत्नी और वो दो' के ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि ये फिल्म भी सुपरहिट होने वाली है. इस फिल्म में वामिका गब्बी आयुष्मान खुराना की पत्नी बनी हैं और सारा अली खान-रकुल प्रीत सिंह गर्लफ्रेंड के रूप में दिखाई दे रही हैं. बता दें ये फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन