बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने फिल्मी दुनिया में साल 1996 में कदम रखा था. उन्होंने पहली फिल्म 'दस्तक' की थी, जिसे विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित किया गया है. सुष्मिता ने हिंदी सिनेमा में कई सारी फिल्में की है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है. हालांकि, आज हम आपको सुष्मिता सेन के 5 शानदार गाने लेकर आए हैं, जिसे आप शादी-विवाह या किसी भी तरह की पार्टी में सुन सकते हैं. चलिए जानते हैं इन गानों के बारे में.
चुनरी चुनरी

2 / 6
पहले नंबर पर सुष्मिता सेन का गाना 'चुनरी चुनरी' का नाम आता है. इस गाने में सुष्मिता के साथ सलमान खान नजर आए थे. यह गाना साल 1999 में रिलीज हुआ था. हालांकि, आज भी उनका यह गाना काफी ज्यादा सुना जाता है. आप इस गाने को फ्री में यूट्यूब पर सुन सकते हैं.
महबूब मेरे

3 / 6
दूसरे स्थान पर 'महबूब मेरे' सॉन्ग का नाम मौजूद है. इस गाने में सुष्मिता सेन के साथ करिश्मा कपूर और ऋतिक रोशन नजर आए थे. यह गाना आज भी यूट्यूब पर काफी ज्यादा सर्च किया जाता है. आप इस गाने को किसी भी पार्टी के दौरान सुन सकते हैं.
तुम्हें जो मैंने देखा

4 / 6
तीसरे सुष्मिता सेन का गाना 'तुम्हें जो मैंने देखा' का नाम मौजूद है. इस गाने में सुष्मिता के साथ शाहरुख खान नजर आए हैं. यह गाना साल 2004 में रिलीज किया गया था. यह एक रोमांटिक सॉन्ग है, जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया गया था.
गोरी गोरी

5 / 6
चौथे नंबर पर 'गोरी गोरी' गाने का नाम काबिज है. इस गाने में शाहरुख खान और सुष्मिता सेन एक साथ नजर आए थे. यह गाना फिल्म 'मैं हुं ना ने' दर्शाया गया है. सुष्मिता का यह गाना आज भी लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है.
दिलबर दिलबर

6 / 6
लिस्ट में आखिरी नाम 'दिलबर दिलबर' गाने का आता है. यह गाना सुष्मिता सेन का आईकॉनिक सॉन्ग भी कहा जाता है. इस गाने को आज भी दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं. सुष्मिता का यह सॉन्ग 11 जून 1999 को रिलीज किया गया था.