Kawasaki Disease क्या? जिसने Munawar Faruqui के बेटे को घेरा, जानें लक्षण और इलाज

What is Kawasaki Disease: मुनव्वर फारूकी के 5 साल के बेटे को हाल ही में एक बीमारी हुई थी जिसके बाद उन्हें तेज बुखार आ जा रहा था। आखिर क्या है कावासाकी बीमारी, चलिए आपको बताते हैं। 

What is Kawasaki Disease

What is Kawasaki Disease

विज्ञापन

What is Kawasaki Disease: स्‍टैंडअप कॉमेडियन मुनव्‍वर फारूकी ने हाल ही में अपने बेटे की बीमारी के बारे में बात की है। उन्‍होंने हाल ही में यूट्यूब पर एक पॉडकास्‍ट में बताया है कि उनके बेटे को कावासाकी बीमारी थी। ये बीमारी इतनी खतरनाक है, कि इसका एक इंजेक्‍शन 25 हजार रुपए का आता है। आखिर क्या है ये बीमारी और इसके लक्षण, इलाज क्या होते हैं, चलिए आपको बताते हैं।

कावासाकी जैसी बीमारी का नाम लोगों के लिए नया और थोड़ा अनोखा है। आपको बता दें ये एक बुखार वाली बीमारी है, जो 5 साल से कम उम्र के बच्‍चों को होती है। ध्‍यान न दिया जाए, तो सबसे पहले इसका असर दिल पर होता है। आइए जानते हैं क्‍या होती है कावासाकी बीमारी, इसके लक्षण और बचाव के बारे में।

विज्ञापन

क्या होती है कावासाकी बीमारी?

ये एक दुर्लभ बीमारी है। इसमें सर्दी के दिनों में बच्‍चों की ब्‍लड वेसेल्‍स में सूजन आ जाती है , जिसे वास्‍कुलिटिस कहा जाता है। ऐसा होने पर इनके फटने का खतरा बना रहता है। इसमें शरीर में खून की कमी हो जाती है, जिससे सभी अंगों को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता। इस रोग का खतरा 6 महीने से 5 साल तक की उम्र के बच्‍चों में ज्‍यादा होता है। अमेरिका के नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन के मुताबिक ये बीमारी छोटी आर्टरी को सबसे ज्‍यादा प्रभावित करती है, जिससे बच्‍चों को हार्ट से जुड़ी समस्‍याएं हो सकती हैं।

कावासाकी रोग के लक्षण क्या?

इस घातक बीमारी के लक्षणों की बात करें तो उनमें पांच दिन तक बुखार बने रहना, आंखों में लाल या गुलाबीपन आना, पेट में खराबी या पेट दर्द, बच्‍चों के होठों या जीभ का लाल होना
हाथ और पैरों में सूजन, मुंह में छाले, चमड़ी निकलना जैसे लक्षण शामिल हैं।

विज्ञापन

कावासाकी रोग का कारण तो अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन सर्दियों और वसंत के मौसम में इसके मामले सबसे ज्‍यादा देखने को मिलते हैं। ये बीमारी खतरनाक है, लेकिन संक्रामक नहीं। ये एक व्‍यक्ति से दूसरे में नहीं फैलती।

कावासाकी में IVIG की भूमिका

आईवीआईजी एक जैविक एजेंट है, जिसका इस्‍तेमाल कावासाकी बीमारी के इलाज में किया जाता है। ये एक सेफ ट्रीटमेंट है। आईवीआईजी इंसान के सीरम से बनती है। इसे बनाने के लिए लोगों के खून का एक हिस्सा अलग किया जाता है, जो कई बीमारियों से लड़ सकता है। दरअसल 20 फीसदी मरीजों को कोरोनरी आर्टरी में सूजन आती है, जिससे ब्‍लड क्‍लॉट के साथ मरीज की मौत भी हो जाती है। इससे बचने के लिए ही आईवीआईजी का उपयोग होता है। इसका इंजेक्‍शन काफी महंगा होता है। इस इंजेक्शन की कीमत बच्‍चे के वजन के हिसाब से तय होती है। छोटे बच्‍चों का वजन कम होता है, इसलिए इंजेक्‍शन सस्‍ता पड़ता है। जबकि बड़े बच्‍चों के लिए ये दवा महंगी पड़ती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ