---विज्ञापन---

Digvijay Rathee के साथ धोखा! बिग बॉस और Shrutika पर फूटा फैन्स का गुस्सा

Digvijay Rathee Evicted Bigg Boss 18: दिग्विजय राठी घर से बेघर हो गए हैं और उनके बेघर होने की वजह घरवालों के वोट्स बने हैं। हालांकि अब बिग बॉस को भी काफी बैश किया जा रहा है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

---विज्ञापन---

Digvijay Rathee Evicted Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ के घर से दिग्विजय राठी का सफर अब खत्म हो गया। फैंस को दिग्विजय के एविक्शन से बड़ा झटका लगा है। दिग्विजय राठी को घर वालों के ही वोटों के आधार पर घर से बाहर निकाला गया है। लेकिन अब श्रुतिका और बिग बॉस पर भी लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। आखिर क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

दिग्विजय राठी हुए बेघर 

सबसे पहले तो आपको बता दें दिग्विजय के फैंस हों या फिर बिग बॉस देखने वाले फैंस, हर कोई दिग्विजय के एविक्शन पर काफी शॉक्ड है। दिग्विजय का घर से बेघर होना वाकई हैरानी भरा रहा। दिग्विजय राठी को घरवालों की तरफ से एविक्ट किया गया। दरअसल टाइम गॉड श्रुतिका को घरवालों की रैंकिंग करने के लिए कहा गया, जिसमें उन्होंने सारा को तो टॉप 6 में रख दिया लेकिन अपने दोस्त दिग्विजय को उन्होंने बॉटम 6 में रखा। इसके बाद बिग बॉस ने बॉटम के 6 कंटेस्टेंट्स में से वोटिंग करवाकर दिग्विजय को घर से बेघर कर दिया।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

बिग बॉस को किया जा रहा बैश

दिग्विजय के एविक्शन पर अब उनके फैंस काफी भड़क गए हैं। क्योंकि दिग्विजय को जनता की वोटिंग के आधार पर बाहर निकालना फिलहाल नामुमकिन था इसलिए उन्होंने फिनाले के इतने करीब आकर दिग्विजय राठी को बेघर करने का फैसला किया, वो भी कंटेस्टेंट्स के वोटों के जरिए। इसके बाद अब दिग्विजय राठी को काफी बैश किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

श्रुतिका अर्जुन के भी खिलाफ हुए फैंस

दिग्विजय के एविक्शन के बाद श्रुतिका अर्जुन के फैसलों पर भी सवाल उठने लगे। उनकी गेम को भी एक्सपोज पहले से ही कर दिया गया था। श्रुतिका अर्जुन ने दोस्त होते हुए भी दिग्विजय राठी को ही बॉटम 6 में रखा, जिसकी वजह से घरवालों ने उन्हें बाहर कर दिया। अब लोगों का कहना है कि श्रुतिका घर में सबसे बेवकूफ कंटेस्टेंट हैं क्योंकि उन्हें पूरा खेल समझ में ही नहीं आया।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में डबल इविक्शन! दिग्विजय राठी के बाद ये कंटेस्टेंट होगा बेघर

---विज्ञापन---
First published on: Dec 20, 2024 08:24 AM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola