Giorgia Andriani and Arbaaz Khan breakup: अरबाज खान, मलाइका अरोड़ा और जियोर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) एक बार फिर रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में आ गए हैं। अरबाज और जियोर्जिया 4 साल तक रिलेशन में थे। अरबाज और मलाइका के तलाक के बाद एक्टर ने जियोर्जिया को डेट करना शुरू कर दिया था और मलाइका अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ रिलेशन में आ गई थीं। अरबाज और मलाइका 1998 में शादी के बंधन में बंधे थे और 2017 में अलग हो गए थे । वहीं अब अरबाज और जियोर्जिया के ब्रेकअप की खबरों ने तूल पकड़ लिया है, बताया जा रहा है अरबाज खान का जियोर्जिया से साथ ब्रेकअप मलाइका की वजह से हुआ था । आखिर सच क्या है इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
मलाइका को लेकर क्या बोलीं जियोर्जिया
जियोर्जिया एंड्रियानी ने अपने रिश्ते के बारे में एक इंटरव्यू में बात की है । उन्होंने इन सबके लिए मलाइका को जिम्मेदार नहीं ठहराया है । उन्होंने कहा है, हमारे अलग होने में मलाइका का कोई हाथ नहीं है, उन्होंने आगे अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए ये भी बताया है कि मेरे और अरबाज की पंसद अलग थी, और जब एक रिश्ते में दोनों की सोच ही अलग हो तो साथ रहने का फायदा क्या है। जियोर्जिया ने आगे बताया है कि, वो एक मस्तमौला इंसान हैं, उन्हें घूमना-फिरना पसंद है, लेकिन अरबाज को घर पर बैठकर फिल्म देखना पसंद है, लेकिन जियोर्जिया ज्यादा देर घर नहीं बैठ सकती ये बात उन्होंने इंटरव्यू में बोली हैं।
ये भी पढ़ें-एनिमल की सफलता के बाद अब क्या है रणबीर का अगला प्रोजेक्ट
क्या है अरबाज का अगला प्रोजेक्ट
वहीं अरबाज खान के वर्कफ्रंट की अगर बात करें तो वो फिलहाल फिल्मों से दूर हैं और हाल ही में बिग बॉस 17 में सलमान खान के साथ होस्ट के तौर पर नजर आए थे और मलाइका (Malaika) पिछले दिनों अपने शो मूविंग इन विद मलाइका को लेकर भी चर्चा में थीं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
1 hr ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
4 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
5 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
6 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
8 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
9 hrs agoDrishyam 3 Advance Booking: 'दृश्यम 3' ने मेकर्स की कराई चांदी-चांदी, एडवांस बुकिंग में करोड़ों का किया कलेक्शन
22 hrs agoइनकम टैक्स जांच के बीच वाशु भगनानी की बिगड़ी तबीयत, लंदन के अस्पताल में कराया गया भर्ती
1 day agoकरीना कपूर संग शाहिद कपूर की पत्नी मीरा की जबरदस्त बॉन्डिंग, बेबो ने इंस्टा पर शेयर किया फोटो
1 day agoकौन हैं ललित प्रभाकर? जो राजकुमार राव की 'प्रहार' में बने अजमल कसाब; ट्रेलर में दिखी झलक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines