इनकम टैक्स जांच के बीच वाशु भगनानी की बिगड़ी तबीयत, लंदन के अस्पताल में कराया गया भर्ती

Vasu Bhagnani Hospitalised: फिल्म प्रोड्यसूर वाशु भगनानी की अचानक तबीयत बिगड़ गई है. प्रोड्यूसर को लंदन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं 2 दिन पहले वाशु भगनानी की 12 जगहों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापेमारी भी की थी.

vasu bhagnani hospitalised

फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी लंदन के अस्पताल में हुए भर्ती (Pic Credit- Instagram)

Vasu Bhagnani Hospitalised: मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर वासु भगनानी की तबीयत बिगड़ गई है. प्रोड्यूसर को लंदन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तबीयत क्यों खराब हुई है अभी तक इन कारणों का पता नहीं चल सका है. ANI की रिपोर्ट के अनुसार वाशु भगनानी ने प्राइवेसी की मांग की है और वो फिलहाल किसी से बात नहीं करना चाहते हैं. अब उनके फैंस को उनकी हेल्थ अपडेट का बेसब्री से इंतजार है. बता दें 2 दिन पहले ही वाशु भगनानी की 12 जगहों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने टैक्स चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग छापेमारी भी की. जांच में सामने आया है कि फिल्म प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस करने के नाम पर विदेश में पैसा भेजा जा रहा है.

विज्ञापन

इनकम टैक्स जांच के बीच बिगड़ी तबीयत

मुंबई के इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने वाशु भगनानी की 12 जगहों पर तलाशी ली. रिपोर्ट्स के अनुसार आरोप है कि प्रोड्यूसर की तरफ से प्रोडक्शन कामों के नाम पर पैसा विदेश भेजा जा रहा है. वहीं अभी तक भगनानी परिवार ने इस पर कोई बयान जारी नहीं किया है और ना ही इस पर चुप्पी तोड़ी है. वहीं इस जांच के बीच अब वाशु भगनानी की तबीयत बिगड़ने की खबर भी सामने आ रही है. ANI से वाशु भगनानी ने संपर्क किया है और बताया है कि उन्हें अकेले रहने दे और साथ ही प्राइवेसी की भी गुजारिश की है.

विज्ञापन

कब शुरू हुआ था प्रोडक्शन हाउस?

वाशु भगनानी ने अपने प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट की शुरुआत साल 1995 में की थी. इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बॉलीवुड की कई फिल्में बन चुकी हैं. इनमें ‘हीरो नंबर 1’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’, ‘कुली नंबर 1’ और ‘रहना है तेरे दिल में’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं. इसके साथ ही साल 2024 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को भी वाशु भगनानी के प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट ने ही प्रोड्यूस किया था. हालांकि ये फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई थी.

विज्ञापन

जैकी भगनानी भी प्रोडक्शन हाउस से जुड़े

बता दें वाशु भगनानी के बेटे जैकी भगनानी भी इस प्रोडक्शन हाउस से जुड़े हैं. जैकी भगनानी और उनकी पत्नी रकुल प्रीत सिंह भी अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्मों को प्रमोट करते नजर आते हैं. वहीं रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग में बिजी हैं. ‘रामायण’ में रकुल प्रीत सिंह ‘शूर्पणखा’ का किरदार निभा रही हैं. फिल्म के ट्रेलर में एक्ट्रेस की झलक भी देखने को मिली थी. वहीं ये फिल्म सिनेमाघरों में इस साल दीवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ