Kareena Kapoor Bonding With Mira Rajput: करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत के साथ फोटो शेयर किया है. मीरा राजपूत और करीना कपूर को एक साथ देखने के बाद फैंस भी हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर दोनों की ये फोटो काफी वायरल हो रही है. दरअसल करीना कपूर एक बार फिर अपने चिट-चैट शो ‘व्हॉट वुमन वॉन्ट्स’ को लेकर आ रही हैं. इस शो की गेस्ट लिस्ट में मीरा राजपूत का नाम भी शामिल है. वहीं करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मीरा के साथ फोटो शेयर करते हुए अपने शो का ऐलान किया है. अब करीना और मीरा की फोटो ने फैंस का दिल जीत लिया है. पहली बार दोनों एक साथ फोटो में नजर आई हैं.
करीना कपूर के शो में नजर आएंगी मीरा राजपूत
करीना कपूर के अपकमिंग चिट-चैट शो ‘व्हॉट वुमन वॉन्ट्स’ में इस बार बॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ जानी-मानी हस्तियां भी नजर आएंगी. वहीं एक्ट्रेस के शो की गेस्ट लिस्ट में शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत का नाम भी शामिल है. मीरा राजपूत करीना कपूर के शो में महिलाओं की लाइफ से जुड़ी स्ट्रगल्स के बारे में भी बात करती नजर आएंगी. मीरा और करीना को एक साथ चिट-चैट करते हुए देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. करीना और मीरा की फोटो पर भी फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं.
करीना कपूर ने कैप्शन में क्या लिखा?
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा के साथ फोटो शेयर करते हुए करीना कपूर ने एक खास कैप्शन भी लिखा. करीना कपूर ने लिखा, ‘आज शो में प्यारी मीरा कूपर आई हैं.’ वहीं मीरा कपूर ने भी इस फोटो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर किया है. मीरा ने इस फोटो को रीशेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मुझे मौका देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. आप जैसी हैं, वैसी ही मेरे साथ रहने के लिए आपका इसका भी धन्यवाद.’ सोशल मीडिया पर मीरा राजपूत और करीना कपूर की ये फोटो फैंस को काफी पसंद आ रही है.
ये गेस्ट भी शो में आएंगे नजर
बता दें करीना कपूर ने मीरा के साथ-साथ और भी सितारों के साथ फोटो शेयर की है, जो शो में गेस्ट बनकर नजर आएंगे. एक्ट्रेस ने अपनी स्टोरी पर पहली फोटो ‘मिर्जापुर’ के ‘कालीन भैया’ यानी पंकज त्रिपाठी के साथ शेयर की. इसके बाद दूसरी फोटो मीरा राजपूत के साथ शेयर की. वहीं तीसरी फोटो में अमृता अरोड़ा नजर आ रही हैं. हालांकि अमृता अरोड़ा ने अपनी सेल्फी शेयर की है, जिसे करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर किया है.
मीरा संग फोटो ने खींचा ध्यान
सबसे ज्यादा ध्यान मीरा राजपूत और करीना कपूर की फोटो ने ही खींचा है. दरअसल एक समय था जब करीना कपूर का नाम शाहिद कपूर से जोड़ा जाता था, अब शाहिद की पत्नी के साथ करीना कपूर को देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हैं. वहीं शो के इस एपिसोड को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.