कौन हैं ललित प्रभाकर? जो राजकुमार राव की 'प्रहार' में बने अजमल कसाब; ट्रेलर में दिखी झलक

Prahaar Movie Trailer Out: राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘प्रहार: द उज्जवल निकम स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ कईं सितारे नजर आ रहे हैं. वहीं फिल्म में अजमल कसाब का किरदार ललित प्रभाकर निभा रहे हैं. चलिए ललित प्रभाकर के बारे में जानते हैं.

prahaar movie lalit prabhar

'प्रहार' में ललित प्रभाकर ने निभाया अजमल कसाब का रोल (Pic credit- Movie Trailer/Instagram)

Prahaar Movie Trailer Out: राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म में राजकुमार राव वकील उज्जवल निकम का किरदार निभा रहे हैं. 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब के खिलाफ उज्जवल निकम ने कोर्ट में लड़ाई लड़ी थी और हमले में शहीद हुए लोगों को इंसाफ दिलाया था. फिल्म में अजमल कसाब का किरदार ललित प्रभाकर निभा रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर में ललित प्रभाकर की भी झलक देखने को मिली. वहीं अब सब जानना चाहते हैं कि फिल्म में आतंकी अजमल कसाब का किरदार निभाने वाले ललित प्रभाकर कौन हैं. तो चलिए हम आपको भी ललित प्रभाकर के बारे में डिटेल में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

कौन हैं ललित प्रभाकर?

‘प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ में अजमल कसाब का किरदार निभाने वाले ललित प्रभाकर एक मराठी एक्टर हैं. एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत मराठी टेलीविजन शोज से की थी. इसके साथ ही उन्होंने ‘कुंकू’, ‘जीवलागा’ और ‘आभास हा’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया. वहीं उन्होंने मराठी सिनेमा में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए नई पहचान बनाई. ललित प्रभाकर की फिल्मों के बारे में बात करें तो वो ‘तुझ तू माझा एमआई’, ‘मीडियम स्पाइसी’, ‘ग्राउंड जीरो’, ‘तोह, ती अनी फूजी’ और ‘सुपर-डुपर’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

विज्ञापन

फिल्म के ट्रेलर ने जीता ऑडियंस का दिल

वहीं अब ललित प्रभाकर राजकुमार राव स्टारर ‘प्रहार’ में नजर आने जा रहे हैं. हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है. फिल्म के ट्रेलर में ललित प्रभाकर आतंकवादी अजमल कसाब का किरदार निभाते नजर आए. ट्रेलर के बाद से ही सोशल मीडिया पर राजकुमार राव की इस फिल्म के खूब चर्चे हो रहे हैं. वहीं इस फिल्म में वकील उज्जवल निकम की कहानी को दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब को सजा दिलाई और हमले में शहीद हुए बेकसूर लोगों को इंसाफ दिलाया.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

ट्रेलर के बाद से ही हर किसी को अब फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. राजकुमार राव स्टारर ये फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में राजकुमार राव और ललित प्रभाकर के साथ-साथ और भी सितारे नजर आने वाले हैं. इनमें वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर जैसे सितारों का नाम शामिल है. इन सितारों को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. अविनाश अरुण धवारे ​​के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म मैडॉक फिल्म्स के बैनर के तले बनी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ