बॉलीवुड की कई मूवीज ऐसी हैं जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी हैं। ये मूवीज हिंदी सिनेमा जगत की सुपरहिट मूवीज में शामिल हैं। आज कल तो हम देखते हैं कि मूवीज 500-1000 करोड़ कमाई कर इतिहास रच रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहली बॉलीवुड मूवी कौन सी है, जिसने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री की थी। इस मूवी के गाने अभी भी सुपरहिट हैं। वहीं ये आमिर खान या फिर शाहरुख खान की मूवी नहीं है बल्कि सलमान खान की मूवी है। जी हां सलमान खान की ‘हम आपके हैं कौन’ मूवी ही है जिसने सबसे पहले 100 करोड़ की कमाई की थी। चलिए आपको भी मूवी से जुड़ी और कुछ खास बातें बताते हैं।
यह भी पढ़ें: Battle of Galwan में क्या है Salman Khan की सबसे बड़ी चुनौती? भाईजान ने बताया शूटिंग एक्सपीरियंस
100 हफ्तों तक छाई फिल्म
सलमान खान और माधुरी दीक्षित की ये 3 घंटे 26 मिनट की मूवी थिएटर्स में लगभग 100 हफ्तों से ज्यादा चली थी। वहीं मूवी में 14 गाने थे और ये 14 गाने आज भी सुपरहिट हैं। ये मूवी जब रिलीज हुई थी तो इसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास बनाते हुए 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली थी। वहीं इसमें सलमान खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी को ऑडियंस ने खूब प्यार दिया था।
कितनी की लाइफटाइम कमाई?
सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी ये मूवी एक पारिवारिक मूवी है जिसे आप अभी भी अपनी फैमिली के साथ बेझिझक देख सकते हैं। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार मूवी ने 135 करोड़ की लाइफटाइम कमाई की है। वहीं 1994 में ये मूवी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
सूरज बड़जात्या की दूसरी फिल्म
सलमान खान की ये मूवी सूरज बड़जात्या के जीवन की दूसरी निर्देशित फिल्म थी। दिलचस्प बात ये है कि उनकी पहली मूवी भी सलमान खान के साथ ही थी। डायरेक्टर ने सलमान खान की ‘मैंने प्यार किया’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस मूवी ने सलमान खान को रातोंरात स्टार बना दिया था। वहीं उनके साथ भाग्यश्री लीड रोल में नजर आई थीं। वहीं ‘हम आपके हैं कौन’ में सूरज बड़जात्या ने जोड़ी बदलकर सलमान के साथ माधुरी दीक्षित को कास्ट किया, जो जोड़ी फैंस को काफी पसंद भी आई।
मूवी की स्टारकास्ट
मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें सलमान और माधुरी के अलावा कई बेहतरीन कलाकारों को कास्ट किया गया था। इस मूवी में अनुपम खेर, रेणुका शहाणे, मोहनीश बहल, रीमा लागू, आलोक नाथ, लक्ष्मीकांत बेर्डे और दिलीप जोशी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वहीं इस मूवी को आप प्राइम वीडियो पर अपनी फैमिली के साथ देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Salman Khan ने Battle of Galwan से पहले दिखाया इंटेंस लुक, तस्वीर हुई इंटरनेट पर वायरल
संबंधित खबरें
'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
1 min ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
2 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
3 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
4 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
4 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
5 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
5 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
18 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
19 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines