Battle of Galwan में क्या है Salman Khan की सबसे बड़ी चुनौती? भाईजान ने बताया शूटिंग एक्सपीरियंस

Salman Khan on Battle of Galwan: सलमान खान अपनी युद्ध पर बेस्ड फिल्म अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस बीच उन्होंने शूटिंग के दौरान आने वाली चुनौतियों पर बात की है।

Salman Khan Battle of Galwan

बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग कैंसिल। । Photo Credit- Instagram

विज्ञापन

Salman Khan on Battle of Galwan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की पिछली फिल्म ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब भाईजान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। युद्ध पर बेस्ड इस फिल्म की शूटिंग अगस्त से लद्दाख में शुरू होने वाली है। सलमान फिल्म के मुश्किल से मुश्किल एक्शन सीन्स करने के लिए जिम में काफी पसीना बहा रहे हैं। इस बात का सबूत उनके लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट हैं। इस बीच एक्टर ने बताया है कि ‘बैटल ऑफ गलवान’ उनके लिए अन्य फिल्मों के मुकाबले ज्यादा चुनौतीपूर्ण क्यों है?

ठंडे पानी में वक्त बिताएंगे सलमान खान

PTI से बातचीत में सलमान खान ने अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर बात की। उन्होंने शूटिंग पर अपडेट देते हुए कहा कि वह करीब 20 दिन तक लद्दाख के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों पर शूटिंग करने वाले हैं। इसके अलावा उन्हें कुछ 7 से 8 दिन ठंडे पानी के बीच में भी रहना होगा। शूटिंग एक्सपीरियंस शेयर करते हुए भाईजान ने आगे कहा, ‘ये फिजिकली काफी चैलेंजिंग होने वाला है। पहले मैं किसी किरदार को निभाने के लिए सिर्फ कुछ हफ्ते की ट्रेनिंग लेता था। इसमें ज्यादा वक्त लगता है।

विज्ञापन

अन्य फिल्मों से ज्यादा मुश्किल ये एक्शन

सलमान खान ने आगे कहा, ‘इस फिल्म में बहुत कुछ चाहिए। रनिंग है, किक मारना है, पंच मारना है। ऊंचाई और बर्फीली वादियों में कई मुश्किल सिचुएशन भी है। इस फिल्म में जो एक्शन सीन हैं, वो मेरी अन्य किसी फिल्म से काफी अलग थे। सिकंदर में एक्शन थे लेकिन ये ज्यादा मुश्किल है। ठंडी जगह पर एक्शन करते वक्त आप बेहोश नहीं हो सकते हैं इसलिए तैयारी तो बहुत जरूरी है।’

विज्ञापन

फिल्म की रिलीज पर दे दिया हिंट

सलमान खान जिस तरह से फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की तैयारी में जुटे हुए हैं, उससे साफ था कि फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि हर बार की तरह भाईजान की ये फिल्म भी ईद पर आएगी लेकिन ऐसा नहीं होगा। बातों ही बातों में सलमान ने बता दिया है कि इसे जनवरी, 2026 में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ से सलमान खान का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ