Bigg Boss OTT 3 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस ओटीटी 3 में आखिरी वीकेंड का वार हुआ। शो का फिनाले 2 अगस्त को होना है ऐसे में अब एक के बाद एविक्शन घर में देखने को मिल रहे हैं। अनिल कपूर ने वीकेंड का वार पर कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने पिछले हफ्ते हुए कई मुद्दों पर बात की। हालांकि पूरे हफ्ते में हुए कुछ मामलों के बारे में यहां बात नहीं की गई। किन-किन मुद्दों के बारे में शो को होस्ट ने यहां बात नहीं की देखिए इस रिपोर्ट में।
रणवीर का शिवानी की प्लेट से ना खाना
इस हफ्ते घर में खाने और राशन को लेकर भी बंटवारा हुआ था, जिसमें घर का राशन बंट गया था। इस दौरान बिग बॉस ने कहा था कि घर के हेड यानी रणवीर शौरी दोनों ग्रुप्स के खाने में से खा सकते हैं। ऐसे में जब शिवानी कुमारी ने उन्हें अपनी सब्जी में से खिलाना चाहा तो उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद घर में बहुत बवाल हुआ लेकिन इस मुद्दे को वीकेंड का वार पर नहीं उठाया गया।
रणवीर शौरी ने किया पक्षपात
राशन टास्क के दौरान जब हेड ऑफ द हाउस यानी रणवीर शौरी को घर के राशन का बंटवारा करना था तो उन्होंने लवकेश कटारिया के टास्क में ज्यादा बोलने का कारण देते हुए उनकी टीम को ना तो अंडे दिए और ना ही दूध दिया। इस बात को भी वीकेंड का वार पर निकाला जा सकता था लेकिन मेकर्स ने इस पर भी बात ना करना ही बेहतर समझा।
अरमान मलिक के डबल स्टैंडर्ड्स
वीकेंड का वार एपिसोड में ही नजर आया लवकेश के बारे में कृतिका और अरमान कुछ बोलते हुए नजर आए थे लेकिन जब लवकेश ने उनसे पूछा तो उन्होंने पूरा मुद्दा बदल दिया और झूठ बोला कि उन्होंने तो कुछ नहीं कहा। इस मुद्दे को भी वीकेंड का वार पर नहीं उठाया गया जो थोड़ा शॉकिंग था।
शिवानी को फिर बोला गया ड्रामेबाज
अभी हाल ही में शिवानी की फिर से तबीयत खराब हुई थी जिसकी खबर जैसे ही रणवीर शौरी, अरमान मलिक और साई केतन को हुई तो उन्होंने फिर से कह दिया कि शिवानी तो नौटंकी ही करती है। वीकेंड का वार पर अरमान, रणवीर से इस पर भी कोई सवाल नहीं पूछा गया।