---विज्ञापन---

Arjun Kapoor और Malaika Arora का ब्रेकअप कन्फर्म? एक इवेंट में आकर भी दोनों ने एक दूसरे को किया इग्नोर

Arjun Kapoor & Malaika Arora At An Event: ब्रेकअप की खबरों के बीच अब अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक ही इवेंट पर पहुंचे। दोनों हाल ही में एक फैशन शो में पहुंचे, जहां दोनों का आमना-सामना भी हुआ, लेकिन यहां दोनों के बीच बातचीत बिल्कुल भी नहीं हुई।

---विज्ञापन---

Arjun Kapoor & Malaika Arora At An Event: बॉलीवुड गलियारों में पिछले काफी समय से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने हालांकि कभी इस पर बात नहीं की, लेकिन खबरों की मानें तो दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है। ब्रेकअप की खबरों के बीच अब अर्जुन और मलाइका एक इवेंट में आपस में टकरा गए, लेकिन यहां पर दोनों के बीच किसी भी तरह की कोई बातचीत नहीं हुई। क्या है पूरा मामला, देखिए इस रिपोर्ट में…

इवेंट के दौरान दोनों ने किया इग्नोर

दरअसल अर्जुन और मलाइका ने हाल ही में कुनाल रावल का फैशन शो अटेंड किया। इस दौरान दोनों इवेंट में मौजूद थे। सूत्रों की मानें तो कई बार इस इवेंट के दौरान दोनों का आमना-सामना हुआ, लेकिन अर्जुन और मलाइका ने एक दूसरे से दूरी बनाकर रखी। इस इवेंट पर मलाइका और अर्जुन बाकी सभी मेहमानों के साथ बातचीत करते हुए नजर आए, लेकिन आपस में दोनों ने एक दूसरे को नजरअंदाज करना ही बेहतर समझा।

---विज्ञापन---

दोनों के इस बर्ताव के बाद ब्रेकअप की खबरों पर मुहर लगना तो तय माना जा रहा है। इस इवेंट पर अर्जुन कपूर ब्लैक शेरवानी में एक दम हैंडसम मुंडा लग रहे थे, वहीं मलाइका ने  व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। दोनों इवेंट में काफी अच्छे लग रहे थे। ब्रेकअप की खबरों के बीच दोनों काफी लंबे समय के बाद एक ही जगह पर दिखाई दिए थे।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by HT City Showstoppers (@htcityshowstoppers)

---विज्ञापन---

राधिका-अनंत की शादी में अर्जुन आए थे अकेले

बता दें इससे पहले 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में फैंस को उम्मीद थी कि शायद यहां अर्जुन कपूर के साथ-साथ मलाइका अरोड़ा भी उन्हें दिखाई दे जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पूरी शादी में अर्जुन अकेले ही नजर आए। मलाइका शादी से नदारद रहीं, जिसके बाद पहले से ही दोनों के तलाक की खबरों ने जोर पकड़ लिया था।

मलाइका ने नहीं किया अर्जुन को विश

इतना ही नहीं 26 जून को जब अर्जुन कपूर ने अपना जन्मदिन मनाया, वहां से भी मलाइका अरोड़ा पूरी तरह से गायब रहीं। पार्टी की कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हुई थीं, लेकिन मलाइका किसी भी वीडियो में नजर नहीं आईं। मलाइका ने तो अर्जुन को सोशल मीडिया पर बर्थडे विश भी नहीं किया। दोनों ने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर करके अपने ब्रेकअप की खबरों को एक तरह से कन्फर्म करने का ही काम किया है। दोनों ने साल 2018 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। मलाइका ने 18 साल पुरानी अपनी शादी टूटने के बाद खुद से छोटे अर्जुन कपूर के साथ इश्क लड़ाया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Nawazuddin Siddiqui के साथ इंटीमेट सीन कर रोने लगी थीं ‘सेक्रेड गेम्स’ की एक्ट्रेस, पहचाना कौन?

First published on: Jul 27, 2024 06:56 AM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola