बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने हाल ही में नेटफ्लिक्स इंडिया की काम करने के तरीके पर बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय बाजार के लिए कंटेंट सेलेक्ट करने में ओटीटी प्लेटफॉर्म दोगलापन दिखा रहा है। अनुराग ने ब्रिटिश वेब सीरीज एडोलसेंस (Adolescence) की तारीफ करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की और बताया कि भारतीय फिल्ममेकर्स को इतनी आजादी क्यों नहीं दी जाती।
एडोलसेंस की जमकर तारीफ
बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अनुराग कश्यप ने एडोलसेंस को लेकर लिखा कि वो इसे देखकर हैरान रह गए हैं और उन्हें इस शो से जलन हो रही है। उन्होंने शो के बाल कलाकार ओवेन कूपर और एक्टर स्टीफन ग्राहम की शानदार परफॉर्मेंस की तारीफ की। अनुराग ने कहा कि शो के हर एपिसोड को एक ही टेक में शूट किया गया है, जिससे पता चलता है कि इसमें कितनी मेहनत लगी होगी।
नेटफ्लिक्स इंडिया पर फूटा गुस्सा
पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अनुराग ने नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सरांडोस और चीफ कंटेंट ऑफिसर बेला बजरिया पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नेटफ्लिक्स इंडिया को बेतुके फैसले लेने वाला प्लेटफॉर्म कहा। अनुराग ने लिखा कि अगर एडोलसेंस जैसी कोई कहानी भारत में नेटफ्लिक्स को ऑफर की जाती, तो वो इसे नकार देते या फिर इसे एक 90 मिनट की फिल्म में तब्दील कर देते। उन्होंने कहा कि नेटफ्लिक्स इंडिया के अपल लेवल के लोगों के पास न तो हिम्मत है और न ही विजन, जिससे अच्छे कंटेंट को पहचान सकें।
सैक्रेड गेम्स के बाद आई निराशा
अनुराग कश्यप ने नेटफ्लिक्स के साथ अपने अनुभवों को शेयर करते हुए बताया कि सैक्रेड गेम्स के बाद उनके साथ दो बार बेहद खराब बर्ताव किया गया। उन्होंने कहा कि नेटफ्लिक्स इंडिया की टीम में बार-बार बदलाव होते रहते हैं और वहां की कार्यशैली बहुत अजीब और अव्यवस्थित है। अनुराग ने ये भी कहा कि इस प्लेटफॉर्म का एक मात्र उद्देश्य सिर्फ सब्सक्राइबर बढ़ाना रह गया है।
भारतीय बाजार के लिए अलग रवैया?
अनुराग ने नेटफ्लिक्स के दोहरे रवैये की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि नेटफ्लिक्स की वैश्विक टीम बोल्ड और दमदार कंटेंट को प्रमोट करती है, लेकिन जब बात भारतीय बाजार की आती है तो वो सुरक्षित और सतही प्रोजेक्ट्स को तरजीह देते हैं। उन्होंने दिल्ली क्राइम जैसे शोज का उदाहरण देते हुए कहा कि ये प्रोजेक्ट्स नेटफ्लिक्स की खुद की नहीं, बल्कि अधिग्रहित शोज हैं, जिन पर प्लेटफॉर्म ने बहुत कम विश्वास दिखाया था।
यह भी पढे़ं: छावा के वो सीन्स, क्या नागपुर हिंसा के लिए ये जिम्मेदार? CM फड़णवीस ने ठहराया था दोषी
संबंधित खबरें
यूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
8 mins ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
2 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
2 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
3 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
3 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
6 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
13 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
14 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
15 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines