छावा के वो सीन्स, क्या नागपुर हिंसा के लिए ये जिम्मेदार? CM फड़णवीस ने ठहराया था दोषी

विक्की कौशल की फिल्म छावा इन दिनों सुर्खियों में है। दरअसल हाल ही में हुई नागपुर हिंसा के लिए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने छावा को जिम्मेदार माना है। चलिए आपको बताते हैं उन सीन्स के बारे में जिन्होंने विवाद पैदा किया है।

Chhaava

Chhaava

विज्ञापन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को विधानसभा में नागपुर में हुई हिंसा और आगजनी पर बयान दिया। उन्होंने फिल्म ‘छावा’ का जिक्र करते हुए कहा कि इस फिल्म ने मराठा राजा छत्रपति संभाजी महाराज के इतिहास को उजागर किया, जिससे मुगल शासक औरंगजेब के खिलाफ लोगों में आक्रोश बढ़ा। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि वो किसी फिल्म को दोष नहीं देना चाहते, लेकिन ‘छावा’ के जरिए लोगों ने छत्रपति संभाजी महाराज के इतिहास को जाना, जिससे उनकी भावनाएं प्रबल हुईं और औरंगजेब के लिए गुस्सा सामने आया।

फडणवीस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सभी को संयम बरतना चाहिए। उन्होंने ये भी साफ किया कि अगर कोई दंगा करता है, तो सरकार जाति या धर्म देखे बिना सख्त कार्रवाई करेगी। अब सवाल ये उठता है कि क्या वाकई फिल्म छावा हिंसा के लिए जिम्मेदार है? चलिए आपको बताते हैं उन सीन्स के बारे में जिन्हें देखकर लोगों को गुस्सा आ जाता है।

विज्ञापन

संभा जी महाराज पर अत्याचार 

फिल्म में जिस तरह से दिखाया गया है किस औरंगजेब ने संभा जी महाराज को कैद करते उन पर अत्याचार किए, वो देखना हर किसी के बस की बात नहीं। औरंगजेब के इतने अत्याचार लेकिन संभा जी महाराज के मुंह से एक उफ्फ तक नहीं निकली। फिल्म में ये सीन देखने के बाद हर कोई इमोशनल हो जाता है। संभा जी महाराज के दर्द को थिएटर में बैठा हर एक शख्स खुद फील करता है।

संभा जी महाराज को मिला धोखा 

फिल्म में एक और सीन दिखाया गया है कि जिसमें वो दो शख्स जिन पर संभा जी महाराज सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं, वो उन्हें धोखा देते हैं। उन्हीं की वजह से औरंगजेब की सेना को संभा जी महाराज के ठिकाने के बारे में पता चल पाता है। इस सीन को देखकर भी लोग आक्रोश में आ जाते हैं।

विज्ञापन

संभा जी महाराज तो छोड़ा अकेले 

फिल्म में दिखाया गया है कि औरंगजेब के बेटे अकबर समेत कई शासकों ने संभा जी महाराज को बीच युद्ध में ही अकेले छोड़ दिया। वो उनके लिए जंग के मैदान में कूदे और कहीं ना कहीं उन्हीं के साथ विश्वासघात किया गया। बस इस सीन के बाद भी लोग काफी गुस्से में आ गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ