UBSE 10th-12th Result बनकर तैयार, 48 घंटे में वेबसाइट पर हो सकती है LIVE, ऐसे करें चेक

UBSE 10th 12th Result: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) 10वीं और 12वीं के एग्जाम का रिजल्ट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑनलाइन घोषित करने की तैयारी कर रहा है। रिजल्ट के लिंक 48 घंटों में यूके बोर्ड की वेबसाइट पर लाइव हो सकते हैं।

UBSE-10th-12th-Result

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट

विज्ञापन

UBSE 10th-12th Result 2024: उत्तराखंड की दसवीं और बारहवीं कक्षा के स्टूडेंट्स के इंतजार घडियां खत्म होने वाली हैं। 10वीं और 12वीं के रिजल्ट बनकर तैयार हैं। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने इन परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने तैयारी कर ली है। सूत्रों के अनुसार, इन एग्जाम्स के रिजल्ट के लिंक 48 घंटों में यूके बोर्ड की वेबसाइट पर लाइव हो सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए UK बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

LIVE Result की तैयारी

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा एक ऑफिशियल प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑनलाइन घोषित करने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक इसकी पूरी संभावना है कि उत्तराखंड बोर्ड परिणाम 2024, 30 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे LIVE किया जाएगा। यूके बोर्ड जल्द ही समय की आधिकारिक पुष्टि करेगा। जिन स्टूडेंट्स ने 10वीं और 12वीं बोर्ड का एग्जाम दिया है, उन्हें अपना रिजल्ट चेक करने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाना होगा।

विज्ञापन

ऐसे चेक करें UK Board Result

उत्तराखंड 10वीं-12वीं बोर्ड के परीक्षा 30 अप्रैल, 2024 को घोषित किए जाने की की संभावना है। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट को अपने रोल नंबर का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। रिजल्ट चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस इस प्रकार है:

स्टेप 1: सबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।

विज्ञापन

स्टेप 2: वेबसाइट पर आने के बाद आपको उत्तराखंड 10वीं और 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना है।

विज्ञापन

स्टेप 3: फिर आपको अपना रोल नंबर और क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉगिन कर लेना है।

स्टेप 4: लॉग इन होने बाद आपको ‘बोर्ड रिजल्ट’ और ‘परिणाम मार्कशीट’ डिस्प्ले होने लगेगी।

विज्ञापन

स्टेप 5: आपको अपना ‘परिणाम मार्कशीट’ डाउनलोड कर लेना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ