NEET UG 2022 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली नीट 2022 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल एनटीए द्वारा इस परीक्षा का रिजल्ट (NEET 2022 Result) जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक ये 7 सितंबर 2022 तक जारी किया जाएगा।

बता दें एनटीए पहले प्रारंभिक आंसर-की जारी करेगा और उसके बाद अंतिम आंसर-की और फिर परिणाम घोषित किया जाएगा। इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी परीक्षा का स्कोर एक क्लिक में चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

NEET UG 2022 Result: नीट 2022 का रिजल्ट ऐसे करें चेक

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
– उसके बाद नए पेज पर NEET UG 2022 Result पर क्लिक करें।
– उसके बाद नए पेज पर लॉग इन करें।
– अब आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा इस परीक्षा का आयोजन देश भर में 17 जुलाई 2022 को किया गया था। इस परीक्षा में 17 लाख से भी ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था। परीक्षा के रिजल्ट और इसकी आंसर की का सभी को बेसब्री से इंतजार था और छात्रों द्वारा लगातार तारीखों के ऐलान की मांग भी की गई थी जिसे पूरा करते हुए एनटीए ने इसका ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ