भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर जल्द ही अच्छी खबर आ सकती है. वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इसे लेकर कुछ संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि व्यापार समझौते को लेकर जल्द ही सकारात्मक घोषणा हो सकती है.
हालांकि इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस समझौते पर बात तभी बनेगी, जब यह न्यायसंगत, संतुलित और दोनों पक्षों के लिए समान रूप से लाभकारी हो. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के लिए किसान और मछुआरे प्रायोरिटी हैं, इसलिए इस समझौते में इनके हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी.
Property: इस राज्य में बढ़ी रजिस्ट्री फीस, महंगा हुआ घर और जमीन खरीदना
किसान, मछुआरे और छोटे उद्योग प्रायोरिटी
गोयल, इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स के भारत-अमेरिका आर्थिक शिखर सम्मेलन में मौजूद थे, जहां उन्होंने कहा कि भारत को किसानों, मछुआरों और लघु उद्योगों के हितों को देखना होगा. व्यापार समझौते के लिए बातचीत एक प्रक्रिया है, लेकिन एक राष्ट्र के रूप में हमारे किसानों, मछुआरों और लघु उद्योगों के हितों को देखना भी हारी प्राथमिकता है.
बता दें कि भारत और अमेरिका के बीच इस ट्रेड डील को लेकर अब तक 6 दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है. लिहाजा ये माना जा रहा है कि इस डील को लेकर जल्द ही अच्छी खबर आ सकती है.
सोने से भी ज्यादा महंगी है ये धातु, 1 ग्राम के दाम में आ जाएगा 200 किलो सोना
विदेशी निवेश बढ़ाने के प्रयास
गोयल ने यह भी कहा कि देश में रोजगार सृजन, नई प्रौद्योगिकियां, अनुसंधान एवं विकास और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए वह प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और विदेशी संस्थागत निवेश (एफआईआई) को बढ़ाने के लिए स्टेकहोल्डर्स के साथ बातचीत कर रहे हैं.
बता दें कि FII और FDI के बढ़ने से न केवल रोजगार बढ़ेगा, बल्कि रुपये को भी मजबूती मिलेगी. इससे मुद्रास्फीति को और कम करने में मदद मिलेगी.
संबंधित खबरें
कनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
41 mins agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
1 hr agoबीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
2 hrs agoIDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
2 hrs agoLPG सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए डिटेल
3 hrs agoJio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
12 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
13 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
14 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
15 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines