इस राज्‍य में बढ़ी रजिस्‍ट्री फीस, महंगा हुआ घर और जमीन खरीदना

इस राज्‍य में संपत्ति पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) की फीस 25000 से बढ़ा कर 50000 रुपये कर दी है. हालांक‍ि प्राध‍िकरण के अध‍िकार‍ियों का कहना है क‍ि रजिस्‍ट्री फीस बढ़ने के बावजूद यह कई कई राज्यों से कम ही है.

HOUSE

Uttarakhand Land Registry: इस बात से आप इनकार नहीं कर सकते क‍ि उत्‍तराखंड एक खूबसूरत जगह है और बहुत से लोग यहां अपना घर बसाने का सपना देखते हैं. देहरादून, नैनीताल, अल्‍मोड़ा और रानीखेत जैसे शहरों में अपना घर बन जाए तो क्‍या बात हो. अगर आप भी ऐसे खयालात रखते हैं और उत्‍त्‍राखंड में अपना म‍कान, जमीन या फ्लैट खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आपको इसके ल‍िए अपनी जेब पर ज्‍यादा बोझ डालना होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

जी हां, क्‍योंक‍ि उत्‍तराखंड की सरकार ने घर की रज‍िस्‍ट्री फीस 25000 से बढ़ा कर 50000 रुपये कर दी है.

10 साल बाद बढ़ाया चार्ज
बता दें क‍ि राज्‍य सरकार ने ये बढ़ोतरी करीब 10 साल के बाद की है. करीब 10 साल से रज‍िस्‍ट्री की फीस 25000 रुपये चली आ रही थी. इसके सरकार की तरफ से नोट‍िफ‍िकेशन भी जारी हो गया है. बता दें क‍ि नोट‍िफ‍िकेशन जारी होते ही नए नियम लागू कर द‍िए गए हैं.

विज्ञापन

महंगा हो जाएगा घर और जमीन खरीदना
रज‍िस्‍ट्री फीस बढ़ने के बाद अब लोगों को जमीन या घर खरीदने के ल‍िए एक्‍स्‍ट्रा खर्च करना होगा. यानी अब रज‍िस्‍ट्री के ल‍िए उन्‍हें 25000 रुपये ज्‍यादा खर्च करने होंगे.

विज्ञापन

दूसरे राज्‍यों से फ‍िर भी कम
बता दें क‍ि उत्‍तराखंड में भले ही रज‍िस्‍ट्री फीस बढ़ा दी गई है, लेक‍िन अब भी ये कई अन्‍य राज्‍यों के मुकाबले कम ही है. जैसे क‍ि उत्‍तर प्रदेश में प्रोपर्टी की कीमत का 1 फीसदी रज‍िस्‍ट्री फीस के रूप में जाता है. यानी रज‍िस्‍ट्री फीस की कोई सीमा नहीं है. यह इस बात पर न‍िर्भर करती है क‍ि प्रोपर्टी की कीमत क‍ितनी है. ऐसे में उत्‍तराखंड में अध‍िकतम रज‍िस्‍ट्री की फीस 50000 रुपये ही है, प्रोपर्टी चाहे ज‍ितनी भी महंगी क्‍यों न हो.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ