EPFO Advance New Rules: बीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा न‍िकालने के नए नियम लागू, जानें कितनी बार निकाल सकते हैं पैसा?

EPFO ने PF एडवांस के नियमों को आसान बना दिया है. आप मेडिकल, शिक्षा, शादी और आवास के लिए कितनी बार PF निकाल सकते हैं? इसकी पूरी जानकारी यहां चेक करें.

EPFO has simplified PF advance rules 2026

EPFO के नए नियमों के अनुसार मेडिकल इमरजेंसी के लिए PF निकासी पर कोई लिमिट नहीं है, आप जितनी बार चाहे निकाल सकते हैं. (Photo - AI)

PF का पैसा रिटायरमेंट के लिए होता है, लेकिन जब जरूरत पड़ती है तो EPFO पैसा निकालने देता है. अब EPFO ने 2026 में नियमों को और आसान कर दिया है. पहले हर काम के लिए अलग-अलग झंझट था, अब सबको 3 हिस्सों में बांट दिया गया है – पहला जरूरी जरूरत, दूसरा घर के लिए, तीसरा स्पेशल हालात. और सबसे बड़ी राहत – अब सिर्फ 12 महीने की नौकरी पूरी होते ही आप PF से एडवांस ले सकते हैं.

विज्ञापन

कितनी बार PF निकाल सकते हैं? पूरी लिस्ट

EPFO ने साफ बता दिया है आप कितनी बार पैसा निकाल सकते हैं:

विज्ञापन
  1. बीमारी के लिए – कोई सीमा नहीं रखी गई है. खुद के या फैमिली के इलाज के लिए आप जितनी बार चाहें उतनी बार पैसा निकाल सकते हैं. कोई लिमिट नहीं है. ये सबसे बड़ी राहत है.
  2. पढ़ाई के लिए – 10 बार न‍िकाल सकते हैं. बच्चों की या खुद की पढ़ाई के लिए पूरी नौकरी के दौरान 10 बार तक PF निकाल सकते हैं.
  3. शादी के लिए – 5 बार. जी हां खुद की, भाई-बहन की या बच्चों की शादी के लिए 5 बार तक पैसा निकाल सकते हैं.
  4. घर के लिए – 5 बार. घर खरीदना हो, प्लॉट लेना हो, घर बनाना हो, होम लोन चुकाना हो या घर की मरम्मत करानी हो – इन सबके लिए कुल मिलाकर 5 बार तक निकाल सकते हैं.
  5. स्पेशल हालात के लिए – साल में 2 बार. सरकार कभी-कभी कोई स्पेशल हालात घोषित करती है, जैसे क‍ि कोरोना में किया था, ऐसे समय में आप 1 साल में 2 बार तक पैसा निकाल सकते हैं.

कितना पैसा निकाल सकते हैं?
नए नियम के अनुसार, 12 महीने की मेंबरशिप पूरी होने के बाद आप अपने PF बैलेंस का 75% तक पैसा निकाल सकते हैं. इसमें आपका और कंपनी का जमा पैसा और ब्याज दोनों शामिल है. पैसा निकालने के लिए EPFO पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना होता है. अप्लाई करने से पहले अपना UAN एक्टिव और KYC (आधार, बैंक) अपडेट जरूर रखें, नहीं तो पैसा अटक जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ