वैसे देखा जाए तो इस्‍तेमाल के ल‍िहाज से और इंवेस्‍टमेंट के ल‍िहाज से भी सोना सबसे कीमती धातु माना जाता है. लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी क‍ि सोना, दुन‍िया का सबसे कीमती धातु नहीं है. कीमत के लिहाज से दुनिया की सबसे महंगी धातु कुछ और ही है और इस कीमती धातु का नाम है कैलिफोर्नियम.

विज्ञापन

इसकी कीमत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं क‍ि एक ग्राम कैलिफोर्नियम बेच कर आप 200 किलोग्राम सोना खरीद सकते हैं. यह बात आपको एक पल के लिए हैरान कर सकती है, लेकिन यह सच है. आइए आपको बताते हैं कि कैलिफोर्नियम इतनी महंगी धातु क्यों है और इसका इस्तेमाल कहां होता है.

विज्ञापन

क्या है कैलिफोर्नियम?
दरअसल, कैलिफोर्नियम एक आर्ट‍िफिश‍ियल रेडियोएक्‍ट‍िव केम‍िकल तत्व है. आसान शब्‍दों में समझें तो ये धातु ऐसी है, ज‍िसे इंसानों ने बनाया है. कैलिफोर्नियम पृथ्वी पर प्राकृतिक रूप से नहीं पाया जाता. यह पूरी तरह से सिंथेटिक तत्व है. लेक‍िन इसका उत्पादन प्रक्रिया बेहद जटिल है. दुनिया भर में इसके आपूर्तिकर्ता बहुत कम हैं. इसके महंगे होने के पीछे ये भी एक वजह है. कैलिफोर्नियम बेहद दुर्लभ है, इसल‍िए महंगा है. इसका प्रतीक Cf है.

विज्ञापन

क‍ितनी है एक ग्राम कैलिफोर्नियम की कीमत?
एक ग्राम कैलिफोर्नियम धातु की कीमत 27 मिलियन डॉलर यानी 239 करोड़ रुपये, जबकि सोने की कीमत 1.2 करोड़ रुपये प्रति किलोग्राम है. ल‍िहाजा आप एक ग्राम कैलिफोर्नियम से 200 किलोग्राम सोना खरीद सकते हैं.

विज्ञापन

इस धातु की खोज साल 1950 में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के शोधकर्ताओं ने की थी, इसलिए कैलिफोर्नियम का नाम उस विश्वविद्यालय के नाम पर रखा गया जहां यह शोध हुआ था.

विज्ञापन

कैलिफोर्नियम का इस्‍तेमाल कहां होता है?
कैलिफोर्नियम का सबसे महत्वपूर्ण उपयोग परमाणु रिएक्टरों में होता है. इसलिए, यह धातु परमाणु उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण घटक है. इसका उपयोग छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों, चिकित्सा उपचारों, अंतरिक्ष अन्वेषण, औद्योगिक अनुप्रयोगों और मातृभूमि सुरक्षा में भी किया जाता है.

चिकित्सा उपचार में, कैलिफोर्नियम न्यूट्रॉन थेरेपी नाम की एक विधि है, ज‍िसके जर‍िए कैंसर का इलाज क‍िया जाता है. इस थेरेपी में कैलिफोर्नियम-252 का उपयोग करके कैंसर कोशिकाओं को खत्‍म किया जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ