IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांचवां T20I मुकाबला कब और कहां होगा? देखें पूरा शेड्यूल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही T20I सीरीज अभी तक काफी रोमांचक साबित हुई है. चार मुकाबले हो चुके हैं. सीरीज 2-2 की बराबरी पर आ गई है. पांचवां मैच अब काफी अहम होने वाला है. आइए इस मैच के पूरे शेड्यूल और अन्य डिटेल्स पर नजर डालते हैं.

IND vs WI
1 / 6
कब होगा भारत-विंडीज अंतिम मैच? (Photo: ANI)

IND vs WI, 5th T20I Match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज चल रही है. अभी तक हुए चार मुकाबले काफी रोमांचक रहे हैं. सीरीज 2-2 से बराबर चल रही है. वेस्टइंडीज की टीम ने जबरदस्त गेम दिखाया है. खासतौर पर बल्लेबाज काफी सफल रहे हैं. कप्तान शाई होप ने तो बल्लेबाजी से दिल जीत लिया है. अब दोनों टीमों के बीच पांचवां और निर्णायक मुकाबला होगा. दोनों टीमें अंतिम मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेंगी. आइए जानते हैं कि ये मैच कब और कहां खेला जाएगा और इसे किस प्लेटफॉर्म पर लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

कब खेला जाएगा पांचवां T20I?

कब खेला जाएगा पांचवां T20I?2 / 6

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां T20I मैच भी मजेदार होने की उम्मीद है. ये मुकाबला 17 अक्टूबर (शनिवार) को खेला जाएगा. मुकाबला हमेशा की तरह शाम 7 बजे से शुरू होगा. इससे पहले  6:30 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर एंट्री करेंगे. विंडीज के खिलाफ सीरीज के मैच आधे घंटे पहले शुरू किए जा रहे हैं. अभी तक चारों मुकाबलों में खूब रन बने हैं. विंडीज ने 250 का स्कोर भी चेज किया है. (Image: ANI)

विज्ञापन

कहां होने वाला है मैच?

कहां होने वाला है मैच?3 / 6

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवा T20I मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों की भिड़ंत होगी. आप सभी जानते हैं कि चिन्नास्वामी में खूब रन बनते हैं. आईपीएल में कई बार टीमों ने पिच पर 250 का स्कोर बनाया है. पिच हमेशा से पूरी तरह बल्लेबाजों के अनुकूल होती है. भारत-विंडीज के बीच एक और हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. विंडीज के बल्लेबाज बड़े शॉट्स खेलने के लिए जाने जाते हैं. चिन्नास्वामी में बहुत छक्के इस बार लग सकते हैं. (Image: ANI)

मैच को कहां देख पाएंगे लाइव?

मैच को कहां देख पाएंगे लाइव?4 / 6

आप सभी  जानते हैं कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20I सीरीज के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित हो रहे हैं. वनडे सीरीज को भी स्टार स्पोर्ट्स पर ही देखा गया था. पांचवां T20I का मजा फैंस हिंदी और इंग्लिश भाषा में आसानी से उठा सकते हैं. इस मुकाबले का प्रसारण जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भी किया जाएगा. फैंस मुकाबले को फ्री में भी देख सकते हैं. डीडी फ्री डिश पर डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर मुफ्त में मैच को देखा जा सकता है. (Image: ANI)

विज्ञापन

दोनों टीमों का स्क्वाड

दोनों टीमों का स्क्वाड5 / 6

भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर. वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (कप्तान), कामिल पूरन, शिमरॉन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमन पॉवेल, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, आमिर जांगू, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, मैथ्यू फोर्ड, शमार स्प्रिंगर. (Image: ANI)

चार मुकाबले रहे काफी तगड़े

चार मुकाबले रहे काफी तगड़े6 / 6

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए चार टी20 मुकाबले अभी तक काफी मजेदार रहे हैं. लखनऊ में हुए पहले मैच में भारत ने आठ विकेट से जीत हासिल की. वहीं रांची में हुआ दूसरा मुकाबला विंडीज ने छह विकेट से जीता. इंदौर में हुए तीसरे मुकाबले में भारत को 14 रनों से जीत मिली. चौथा मैच हैदराबाद में खेला गया. वहां पर विंडीज ने मुकाबला 24 रनों से अपने नाम किया. मैच में कप्तान शाई होप ने शानदार शतक लगाया. (Image: ANI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन