US के हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम? पुलिस ने दबोचा 19 साल का आरोपी, घर से हथियार बरामद

अमेरिका के हिंदू मंदिर में गोलीबारी करके नरसंहार करने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस ने समय रहते साजिश को नाकाम कर दिया. साथ ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया, जो 19 साल का है और पुलिस ने उससे हथियार भी बरादम कर लिया है.

Hindu Temple | Mass Shooting | American Police

19 साल के आरोपी ने अपने सहकर्मी के सामने गुनाह कबूल किया था. CREDIT: SCREENGRAB

अमेरिका के शिकागो में हिंदू मंदिर में गोलीबारी करके नरसंहार की कोशिश को नाकाम किया गया है. वहीं पुलिस ने 19 साल के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है और उससे हथियार भी बरामद किए हैं. आरोपी की साजिश इसलिए नाकाम हो गई, क्योंकि वह जैसे ही राइफल को चलाने लगा, स्ट्रिगर जाम हो गया. आरोपी का नाम एलेक्जेंड्रॉस पापोरकिस है और पुलिस ने उसके घर से ऑटोमेटिक राइफल, कारतूस और बॉडी आर्मर बरामद किए हैं. 8 पेज का एक लेटर भी बरामद हुआ है, जिसमें नफरत भरी बातें लिखी थीं. पुलिस ने आरोपी और उसके मंसूबों के बारे में उसके सहकर्मी ने बताया था.

विज्ञापन

सहकर्मी के सामने आरोपी ने कबूला गुनाह

पुलिस के अनुसार, आरोपी पापोरकिस ने अपने सहकर्मी के सामने गुनाह कबूला था. उसने सहकर्मी को बताया था कि वह शिकागो से 70 किलोमीटर दूर ऑरोरा में एक हिंदू मंदिर में गया था. वहां उसने राइफल से फायरिंग करने का प्रयास किया, लेकिन ट्रिगर जाम होने के कारण बंदूक नहीं चली और वह नाकाम हो गया. उसने भविष्य में साजिश को अंजाम देने की बात कही. यह सुनकर सहकर्मी घबरा गया और उसने पुलिस को बताया. पुलिस ने आरोपी को शिकागो से 60 किमी दूर पैलेटाइन में उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर उसके घर से हथियार भी बरामद किए.

विज्ञापन

आरोपी के घर से 8 पेज का लेटर बरामद

पैलेटाइन पुलिस प्रमुख विलियम नॉर्ड के अनुसार, आरोपी के घर से 8 पेज का लेटर बरामद हुआ है, जिसमें उसने खुद को भारतीयों, हिंदुओं और अल्पसंख्यकों से नफरत करने वाला बताया. आरोपी को कोर्ट में पेश किया और 30 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. आरोपी पर आतंकवादी धमकी देने और गैर-कानूनी तरीके से हथियार रखने का आरोप लगाया है. आरोपी का सुराग देने वाला शख्स उसके साथ ही फास्ट-फूड रेस्टोरेंट में काम करता था. आरोपी के घर से तलाशी में एक राइफल, भरी हुई मैगजीन, गोला-बारूद और बॉडी आर्मर मिला है, जिस पर चरमपंथी डिजाइन थे.

आरोपी का सुराग देने वाले की पहचान सीक्रेट

पैलेटाइन पुलिस प्रमुख विलियम नॉर्ड के अनुसार, आरोपी का सुराग देने वाले की पहचान सीक्रेट रखी जाएगी. उसने माउंट प्रॉस्पेक्ट पुलिस को आरोपी की जानकारी दी थी. आरोपी ने उसे टैक्टिकल वेस्ट यानी सेफ्टी जैकेट पहने हुए एक तस्वीर और 8 पेज का लेटर भी भेजा था. इस लेटर का टाइटल ‘मैंने लड़ाई क्यों लड़ी’ था. लेट भारतीय मूल के लोगों और हिंदू मंदिर के प्रति घृणा और नस्लवादी टिप्पणियों से भरा था. आरोपी ने ज्यादा से ज्यादा भारतीयों, हिंदुओं, अल्पसंख्यकों की हत्या करने की इच्छा जताई और खुद अपनी जान देकर मोक्ष प्राप्त करने की भी इच्छा भी जाहिर की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ