IDBI Bank Privatization: IDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? 10 सवालों में समझें

IDBI Bank Privatization: सरकार ने फेयरफैक्स को 52878 करोड़ रुपये में IDBI Bank की 60.72% हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी दे दी है. 16000 कर्मचारियों की नौकरी और ग्राहकों की FD व लोन का क्या होगा? जानें 10 सवाल-जवाब में.

IDBI Bank Privatization

कनाडा की Fairfax Financial Holdings की सहयोगी कंपनी M/s Canada Inc. ने IDBI बैंक में 60.72% हिस्सेदारी 52,878 करोड़ रुपये में खरीदी है. (फोटो- ANI)

आखिरकार 4 साल के इंतजार के बाद IDBI बैंक के निजीकरण पर मुहर लग गई. 14 अक्टूबर बुधवार को मोदी कैबिनेट ने IDBI बैंक में 60.72% हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी दे दी है. ये डील कनाडा की दिग्गज कंपनी Fairfax Financial Holdings की सहयोगी कंपनी Canada Inc. के साथ 52878 करोड़ रुपये में हुई है. जैसे ही ये खबर आई, बैंक के 16 हजार कर्मचारियों और करोड़ों ग्राहकों के मन में एक ही सवाल है – अब हमारी नौकरी और हमारे पैसे का क्या होगा? टेंशन मत लीजिए, सरकार ने सब कुछ क्लियर कर दिया है.

विज्ञापन

10 सवालों में पूरा मामला समझिए:

IDBI बैंक किसने खरीदा?
कनाडा की कंपनी M/s Canada Inc. ने. इसकी पैरेंट कंपनी Fairfax Financial Holdings है.

विज्ञापन

Q2. डील कितने की हुई?
कुल 52878.08 करोड़ रुपये में.

Q3. क्या बैंक अब पूरी तरह प्राइवेट हो गया?
नहीं. ये पूरा निजीकरण नहीं, बल्कि रणनीतिक पुनर्गठन है. डील के बाद भी सरकार के पास 15% और LIC के पास 19% हिस्सेदारी रहेगी. मतलब सरकार और LIC मिलाकर 34% हिस्सेदारी अभी भी रखेंगे.

विज्ञापन

Q4. 16 हजार कर्मचारियों की नौकरी का क्या होगा?
सबसे बड़ा सवाल यही है. सरकार ने कहा है क‍ि नौकरी पूरी तरह सेफ है. 1 साल तक कोई छंटनी नहीं कर सकते, ये डील में लिखा है. आपकी सीनियरिटी, सैलरी, भत्ते सब वैसे के वैसे रहेंगे. ये Going Concern डील है, मतलब बैंक जैसे चल रहा है वैसे ही चलेगा.

Q5. ग्राहकों के FD और लोन पर क्या असर?
आपके पैसे पर जीरो असर होगा. FD, सेविंग अकाउंट सब सेफ है. RBI का 5 लाख वाला बीमा पहले जैसा ही लागू रहेगा. आपके पुराने लोन की EMI और ब्याज में कोई बदलाव नहीं होगा. 3 साल तक बैंक का नाम IDBI Bank ही रहेगा.

विज्ञापन

Q6. ग्राहकों को फायदा क्या होगा?
नई कंपनी आने से ऐप, नेट बैंकिंग, कस्टमर केयर ज्यादा फास्ट और मॉडर्न होने की उम्मीद है. यानी बेहतर सुव‍िधा की उम्‍मीद कर सकते हैं.

Q7. सरकार और LIC कितना बेच रहे हैं?
कुल 60.72%. इसमें सरकार का 30.48% और LIC का 30.24% हिस्सा है.

विज्ञापन

Q8. बैंक की कीमत कैसे तय हुई?
शेयर मार्केट के भाव को नहीं देखा. दो स्वतंत्र एजेंसियों ने सरकारी बैंकों के अकाउंट देखकर कीमत तय की.

Q9. क्या पहले IDBI पर RBI ने रोक लगाई थी?
हां, साल 2017 में हालत खराब होने पर RBI ने PCA में डाल दिया था. फिर हालत सुधरी तो साल 2021 में रोक हटा ली.

विज्ञापन

Q10. ये पूरी प्रोसेस कब शुरू हुई?
7 अक्टूबर 2022 को. अब 14 अक्टूबर 2026 को कैबिनेट ने फाइनल मंजूरी दी.

सीधे शब्दों में कहे तो ग्राहक और कर्मचारी दोनों के लिए घबराने की कोई बात नहीं है. इस डील से बैंक और मजबूत ही होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ