Who Is Imran Baig Father of Aviva Baig: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा के होने वाले समधी इमरान बेग दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन हैं, जो सार्वजनिक जीवन से दूर रहने के लिए जाने जाते हैं. दिल्ली में रहने वाले इमरान बेग की पत्नी नंदिता बेग एक जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं. बेग परिवार के दिल्ली के बड़े और साधन संपन्न परिवारों के साथ अच्छे रिश्ते हैं. व्यवसायी और अवीवा बेग के पिता इमरान बेग प्रियंका गांधी वाड्रा के भावी ‘समधी’ होने की वजह से अचानक चर्चा में आ गए. हालांकि सगाई समारोह निजी तौर पर संपन्न हुआ, लेकिन लोगों में अवीवा बेग की पृष्ठभूमि विशेषकर उनके परिवार को लेकर लोगों की जिज्ञासा बढ़ गई है. पिछले कई वर्षों से बेग और गांधी-वाड्रा परिवारों के बीच मजबूत संबंध रहे हैं.
यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी के बेटे ने की सगाई, मंगेतर अवीवा बेग के साथ जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे रेहान
कौन हैं अवीवा के पिता इमरान बेग?
सार्वजनिक जीवन से दूरी बनाने वाले इमरान बेग दिल्ली के जाने माने व्यवसायी हैं. दिल्ली के एलीट सर्कल में इमरान बेग और नंदिता बेग के काफी अच्छे संबंध हैं. माना जाता है कि अवीवा बेग और रेहान वाड्रा के रिश्ते में भी इसके पिता से निजी संबंधों ने अहम भूमिका निभाई है. स्कूल के समय में साथ पढ़ने वाले अवीवा बेग और रेहान वाड्रा पारिवारिक संबंधों के साथ ही करीब आ पाए. अब इस रिश्ते के बीच इस सगाई के साथ ही संबंध पारिवारिक रूप में तब्दील होकर और मजबूत हो गए हैं. इमरान बेग की संपत्ति के बारे में सार्वजनिक तौर पर कुछ भी कहा नहीं जा सकता. इमरान बेग मुख्य रूप से काफी प्राइवेट बिजनेस वेंचर्स में शामिल हैं, काफी बिजनैस हैं, लेकिन बेग की किसी कंपनी का नाम सार्वजनिक नहीं है.
मशहूर चित्रकार जतिन दास के साथ थे नजर
दिल्ली में आयोजित फोटोग्राफर पारुल शर्मा की फोटोग्राफी प्रदर्शनी में इमरान बेग चित्रकार जतिन दास के साथ नजर आए. इमरान बेग इंस्टाग्राम पर सक्रिय हैं, लेकिन उनका प्रोफाइल निजी है. उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल का नाम imran_baig68 है. इमरान बेग की पत्नी का नाम नंदिता बेग है और वह एक इंटीरियर डिजाइनर हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह प्रियंका गांधी की करीबी और पुरानी दोस्त हैं. इमरान बेग की कुल संपत्ति के बारे में सार्वजनिक रूप से कोई सत्यापित जानकारी उपलब्ध नहीं है. आर्थिक रूप से संपन्न हैंद पर डिजिटल दुनिया में बहुत कम सक्रिय हैं.
यह भी पढ़ें: फुटबॉल प्लेयर, फोटोग्राफर… मिलिए रेहान वाड्रा की मंगेतर अवीवा बेग से, जल्द बनेंगी प्रियंका गांधी के घर की बहू
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
8 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
8 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
10 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
11 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
12 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
13 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
14 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
16 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
16 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines