प्रियंका गांधी के बेटे ने की सगाई, मंगेतर अवीवा बेग के साथ जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे रेहान

प्रियंका गांधी के बेटे ने की सगाई, मंगेतर अवीवा बेग के साथ जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे रेहान

Raihan Vadra

रेहान वाड्रा और अवीवा बेग 7 साल से रिश्ते में हैं और अब रिश्ते को शादी का नाम देने जा रहे हैं.

विज्ञापन

गांधी परिवार में जल्द शादी की शहनाई बजने वाली है, क्योंकि कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने सगाई कर ली है. सूत्रों के अनुसार, 24 वर्षीय रेहान ने बेहद निजी प्रोग्राम में अपनी 7 साल पुरानी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को सगाई की अंगूठी पहनाई और अब जल्दी ही वे दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं. दोनों परिवारों की रजामंदी से सगाई हुई है और जल्दी ही शादी की तारीख अनांउस की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: नीली हल्दी खाती हैं प्रियंका गांधी, चाय पार्टी में PM मोदी ने पूछे थे फायदे, आपको भी चौंका देगी Blue Turmeric

विज्ञापन

परिवारों का आधिकारिक बयान नहीं आया

बता दें कि रेहान और अवीवा की सगाई पर दोनों परिवारों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन रेहान और अवीवा 7 साल से रिलेशनशिप में थे और हाल ही में रेहान ने अवीवा को शादी के लिए प्रपोज किया था. फिर रेहान और अवीवा ने अपने परिजनों से शादी की बात की और वे मान गए. परिजनों की सहमति से ही सगाई हुई है. सगाई का कार्यक्रम बेहद प्राइवेट रहा, जिसमें दोनों परिवार और करीबी लोग एवं रिश्तेदार ही मौजूद थे.

पॉलिटिक्स से दूर रहते हैं लंदन में पढ़े रेहान

बता दें कि रेहान इंस्टॉलेशन और विजुअल आर्टिस्ट हैं. नेचर फोटोग्राफी उनका पैशन है और वे ट्रैवलिंग का भी शौक रखते हैं. रेहान दिल्ली में ही बीकानेर हाउस में ‘डार्क परसेप्शन’ नाम से सोलो एग्जीबिशन भी ऑर्गेनाइज कर चुके हैं, जो क्रिकेट खेलते समय उनकी आंख में चोट लगने के बाद लाइट, प्लेस और टाइम को लेकर उनके अनुभवरों पर बेस्ड थी. रेहान पॉलिटिक्स से दूर रहते हैं. दिल्ली और देहरादून से स्कूलिंग के बाद रेहान हायर एजुकेशन के लिए लंदन चले गए थे.

विज्ञापन

बता दें कि रेहान की मां प्रियंका गांधी वाड्रा भी फोटोग्राफी की शौकीन हैं. प्रियंका गांधी के पिता राजीव गांधी भी फोटोग्राफी का शौक रखते हैं. वहीं रेहान की मंगेतर अवीवा बेग दिल्ली की ही रहने वाली है और वे भी फोटोग्राफर हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ