Ananya Birla quits Music to Focus on Business : बड़े बिजनेसमैन और सेलिब्रिटी के बच्चों के शौक अपने पैरेंट्स से बिल्कुल अलग होते हैं। ऐसे कई उदाहरण हैं जिसमें बच्चों ने अपने पैरेंट्स के नक्शे कदम पर न चलकर अपनी अलग राह चुनी। इसी कड़ी में एक नाम है अनन्या बिरला का। अनन्या बिरला म्यूजिक इंडस्ट्री में जाना पहचाना नाम हैं। उनके कई म्यूजिक एल्बम आ चुके हैं। अब उन्होंने इस इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है। उन्होंने यह जानकारी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। उनकी इस पोस्ट पर अरमान मलिक, बॉबी देओल समेत कई सेलिब्रिटी ने रिएक्शन देते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
इस बिजनेसमैन की बेटी हैं अनन्या
अनन्या बिरला देश के जाने-माने बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिरला की बेटी हैं। अनन्या का म्यूजिक इंडस्ट्री से शौक किसी से छिपा नहीं है। अनन्या सिंगर हैं और उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी में कई गाने गाए हैं। अनन्या ने फेमस सिंगर अरमान मलिक के साथ भी गाना गाया है। वह इस इंडस्ट्री में पिछले कई सालों से हैं। साथ ही वह फैशन इंडस्ट्री से भी जुड़ी रही हैं।
अब इस काम पर करेंगी पूरा फोकस
अनन्या ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि वह अब म्यूजिक इंडस्ट्री से विदा ले रही हैं और अपना पूरा फोकस पूरी एनर्जी के साथ बिजनेस पर करेंगी। अनन्या ने पोस्ट में लिखा है कि उनके लिए म्यूजिक और बिजनेस के बीच में बैलेंस बनाना काफी मुश्किल हो रहा था। अनन्या ने सिंगिंग छोड़ने को काफी मुश्किल भरा डिसिजन बताया और उन फैन्स को धन्यवाद दिया जिन्होंने उनके म्यूजिक का पसंद किया। उन्होंने कहा कि देश में टैलेंट की कमी नहीं है। एक दिन वह ऐसे इंग्लिश म्यूजिक को पसंद करेंगी जिसे देश के किसी शख्स ने बनाया हो।
यह भी पढ़ें : घर या लॉकर? जानें- ज्वेलरी कहां रखने में है फायदा
बिजनेस में रही है भागेदारी
ऐसा नहीं है म्यूजिक इंडस्ट्री में रहते हुए अनन्या बिजनेस पर ध्यान न देती हों। इस दौरान भी वह बिरला समूह के कामकाज को भी संभालती रही हैं। वह स्टार्टअप स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की फाउंडर हैं। उनकी इस कंपनी ने पिछले साल सचिन बंसल की कंपनी चैतन्य इंडिया का अधिग्रहण किया था। उन्होंने यह सौदा करीब 1500 करोड़ रुपये में किया था। अनन्या ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे और सैईद बिजनेस स्कूल जैसे संस्थानों से पढ़ाई की है।
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
5 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
5 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
7 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
8 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
8 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
9 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
11 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
12 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
13 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines