Mahindra Global Pik Up details in hindi: बाजार में पिकअप ट्रकों का क्रेज है, यह फुल साइज एसयूवी गाड़ियां होती हैं जो मल्टी पर्पज यूज में आती हैं। इनमें पांच सवारी समेत कैंपिंग का सामान लेकर आसानी से लॉन्ग ट्रिप के लिए निकल सकते हैं। यह हाई एंड एसयूवी दिखने में बोल्ड लुक और सॉलिड बिल्ड क्वालिटी के साथ आती हैं। इसी सेगमेंट में महिंद्रा अपना नया Global Pik Up लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और लॉन्ट डेट की जानकारी शेयर नहीं की है। अनुमान जताया जा रहा है कि Mahindra Global Pik Up शुरुआती कीमत 15 लाख से 25 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। वहीं, कंपनी इसे सितंबर 2026 तक इंडिया में लॉन्च कर देगी। बताया जा रहा है कि इससे पहले यह ग्लोबल मार्केट में पेश हो सकता है।
फ्यूचरिस्टिक लुक और हाई स्पीड के लिए 6 स्पीड ट्रांसमिशन
Mahindra Global Pik Up ट्रक को फ्यूचरिस्टिक लुक देने के लिए Satin Titanium Gold paint में पेश किया जा सकता है। इसमें डुअल टोन ऑप्शन भी मिलेगा, जो इसे अट्रैक्टिक लुक देगा। इसमें ओरेंज और नियॉन कलर के हाइलाइट मिल सकते हैं। महिंद्रा के इस Pik Up में एलईडी हेडलाइट, टेललाइट और फॉग लाइट मिलेंगे। इसमें 2.2 mHawk डीजल इंजन मिलेगा, जो हाई पावर जनरेट करता है। कार में हाई पिकअप के लिए 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर किया जा सकता है।
Mahindra पिकअप में मिल सकते हैं ये फीचर्स
- कार में पांच सीट ऑप्शन मिलेगा।
- मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किया जा सकता है।
- कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ और क्रूज कंट्रोल मिलेगा।
- 4 व्हील ड्राइव और डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल
- अलॉय व्हील और टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज और छह एयरबैग
- कार में 187 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस है।
- एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट और करीब 15 kmpl की माइलेज
- स्टार्ट/स्टॉप बटन
- फ्रंट और रियर कैमरा
क्रूज कंट्रोल और 4X4 व्हील ड्राइव
Mahindra Global Pik Up बाजार में Toyota Hilux को टक्कर देगा। Hilux में क्रूज कंट्रोल और 4X4 व्हील ड्राइव मिलता है, जिससे यह खराब रास्तों पर हाई पावर देता है। कार में 8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो इसके इंटीरियर को डैशिंग लुक्स देता है। इसमें तेज रफ्तार के लिए 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। यह एसयूवी कार पांच कलर ऑप्शन और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है।
Toyota Hilux में मिलता है ये भी
- 185 kmph की टॉप स्पीड मिलती है।
- 2.8 लीटर का डीजल इंजन आता है।
- कार में दो वेरिएंट और एलईडी हेडलाइट आती है।
- 201 bhp की पावर और 420 Nm का पीक टार्क जनरेट होता है।
Isuzu V-Cross
Isuzu V-Cross में 4 व्हील ड्राइव ऑप्शन
पिकअप सेगमेंट में एक धाकड़ एसयूवी Isuzu V-Cross भी है। यह मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन में आती है। यह धांसू एसयूवी 2 व्हील और 4 व्हील दोनों ड्राइव ऑप्शन में मिलती है। इस कार का बेस मॉडल 26.51 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है। इसमें 1898 cc का दमदार डीजन इंजन मिलता है। यह इंजन 160.92 Bhp की पावर देता है। इसमें 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है। कार में हिल स्टार्ट, क्रूज कंट्रोल अज्ञैर रियर व्यू कैमरा जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।
ये भी पढ़ें: नए अवतार में आएगी MG की यह स्मार्ट कार, Tata भी उलटफेर करने को तैयार
ये भी पढ़ें: क्या होता है 4×4 ड्राइव? ऑफ रोडिंग के शौकीन क्यों करते हैं इन 2 गाड़ियों की सबसे ज्यादा डिमांड?
ये भी पढ़ें: जल्द आ रही यह सस्ती इलेक्ट्रिक कार, MG Comet EV को देगी टक्कर
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
23 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines