IND vs NZ: न्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन, दिल छू लेगा यह VIDEO

Virat Kohli Arrived in New Zealand: विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑकलैंड पहुंच गए हैं. इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. कोहली ने एक फैन को ऑटोग्राफ देकर भावुक भी कर दिया.

Virat Kohli

विराट कोहली ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं (Image: ANI)

Virat Kohli Arrived in New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होने जा रही है. इस श्रृंखला के लिए शुभमन गिल और रोहित शर्मा एक-एक करके न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं. सभी को इंतजार था कि विराट कोहली कब न्यूजीलैंड जाएंगे. बता दें कि विराट ऑकलैंड पहुंच गए हैं और एयरपोर्ट से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. विराट कोहली ने न्यूजीलैंड पहुंचते ही एक फैन को ऑटोग्राफ देकर भावुक कर दिया.

विज्ञापन

विराट कोहली न्यूजीलैंड पहुंचे

4 नवंबर से शुरू होने जा रही वनडे सीरीज में अब सिर्फ 5 दिन बचे हैं. न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में खुद को ढालने के लिए शुभमन गिल और रोहित शर्मा पहले ही पहुंच गए थे. गिल ने अभ्यास भी शुरू कर दिया है. विराट कोहली पिछले कुछ दिनों से भारत में थे और उनके प्रैक्टिस सेशन का वीडियो भी सामने आया था. अब कोहली न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं. ऑकलैंड एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए उनके कुछ वीडियो और फोटो सामने आए हैं.

विज्ञापन

विराट ने महिला फैन को ऑटोग्राफ देकर किया भावुक

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एयरपोर्ट पर एक महिला फैन ने विराट कोहली को रोका. उन्होंने कोहली से कहा कि वह दो दिन से एयरपोर्ट पर उनकी एक झलक देखने और ऑटोग्राफ लेने का इंतजार कर रही हैं. कोहली ने भावुक फैन के पोस्टर पर साइन किया और चले गए. कोहली के इस दिल छू लेने वाले भाव ने उस फैन को भावुक कर दिया. विराट से ऑटोग्राफ मिलने के बाद फैन फूट-फूटकर रोने लगीं. रेवस्पोर्ट्ज ने इस खास पल का वीडियो पोस्ट किया है.

आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं:

विज्ञापन

शानदार फॉर्म में हैं विराट कोहली

विराट कोहली पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में हैं. कोहली ने पिछली 5 पारियों में 307 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं. कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर को पहले वनडे में 139 रनों की नाबाद पारी खेली थी. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ भी विराट अपनी यह शानदार फॉर्म जारी रखना चाहेंगे.

विज्ञापन

IND vs NZ, वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • पहला वनडे: 4 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (ईडन पार्क, ऑकलैंड)
  • दूसरा वनडे: 7 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन)
  • तीसरा वनडे: 10 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (सेडन पार्क, हैमिलटन)
  • चौथा वनडे: 13 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (बे ओवल, माउंट माउंगानुई)
  • पांचवां वनडे: 15 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (बे ओवल, माउंट माउंगानुई)

ये भी पढ़ें:- राशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ