Mantra Jaap Benefits: राशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें मेष से मीन तक सभी के लिए लकी मंत्र

Mantra Jaap Benefits: जीवन में चल रही परेशानियों को दूर करने के लिए लोगों को राशि के अनुसार मंत्रों का जाप करना चाहिए. आप यहां राशि के अनुसार, मंत्रों के बारे में जान सकते हैं.

MANTRA .jpg

राशि के अनुसार मंत्रों का जाप करना लोगों को शुभ परिणाम देता है. (Photo Credit - AI)

Mantra Jaap Benefits: हिंदू धर्म में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सभी राशियों के स्वामी ग्रह होते हैं. स्वामी ग्रह का प्रभाव राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है. हर राशि के लोग अपने स्वामी ग्रह से जुड़े उपाय करते हैं तो ऐसे में उन लोगों को लाभ मिलता है. ज्योतिष के अनुसार, अपनी राशि के मुताबिक मंत्रों का जाप करना बेहद शुभ होता है. राशि के अनुसार, मंत्रों का जाप कर कष्टों को दूर कर सकते हैं. ऐसा करने से परेशानियों का अंत होगा.

विज्ञापन

मेष राशि के लिए मंत्र

मेष राशि वालों के स्वामी ग्रह मंगल हैं. मंगल ग्रह और मंगल दोष के नाम से अक्सर लोग डरते हैं. हालांकि, मंगल की कृपा से शुभ परिणाम मिलते हैं. मेष राशि के लोगों को मंगल से जुड़े मंत्र ‘ॐ भौं भौमाय नमः’ का जाप करना चाहिए.

विज्ञापन

वृषभ राशि के लिए मंत्र

वृषभ राशि के लोगों के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. शुक्र ग्रह के प्रभाव से धन-दौलत और सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है. वृषभ राशि के लोगों को शुक्र ग्रह के ‘ॐ शुं शुक्राय नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए.

मिथुन राशि के लिए मंत्र

मिथुन राशि वालों के स्वामी ग्रह बुध हैं. इन लोगों को बुध की पूजा करने और मंत्रों का जाप करने से लाभ मिलेगा. मिथुन राशि के लोग ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का जाप करें.

विज्ञापन

कर्क राशि के लिए मंत्र

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं. इन लोगों को चंद्रमा के प्रभाव से लाभ मिलता है. चंद्र ग्रह को मन और माता का कारक ग्रह माना जाता है. कर्क राशि वालों को ‘ॐ सों सोमाय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए.

सिंह राशि के लिए मंत्र

सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं. इन लोगों को सूर्य देव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए सूर्य के मंत्र का जाप करना चाहिए. आप ‘ॐ सूं सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप कर सकते हैं.

विज्ञापन

कन्या राशि के लिए मंत्र

बुध ग्रह कन्या राशि के भी स्वामी ग्रह हैं. इन लोगों को बुध देव की कृपा पाने के लिए बुध के मंत्र का जाप करना चाहिए. कन्या राशि वाले लोग ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का जाप करें.

विज्ञापन

तुला राशि के लिए मंत्र

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. तुला राशि के लोगों को शुक्र के मंत्र का जाप करना चाहिए. तुला राशि वाले ‘ॐ शुं शुक्राय नम:’ मंत्र का जाप करें.

वृश्चिक राशि के लिए मंत्र

वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल ग्रह हैं. इन लोगों के लिए मंगल के मंत्र का जाप करना लाभकारी होता है. वृश्चिक राशि वाले ‘ॐ भौं भौमाय नमः’ मंत्र का जाप करें.

विज्ञापन

धनु राशि के लिए मंत्र

धनु राशि के लोगों के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं. देवगुरु बृहस्पति की कृपा पाने के लिए गुरु ग्रह के मंत्र का जाप करें. धनु राशि के लिए लकी मंत्र ‘ॐ गुं गुरवे नम:’ है.

मकर राशि के लिए मंत्र

शनिदेव मकर राशि वालों के स्वामी ग्रह हैं. आपको शनि की कृपा पाने और शुभ परिणाम के लिए शनि के मंत्र का जाप करना चाहिए. मकर राशि के लोग ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करें.

विज्ञापन

कुंभ राशि के लिए मंत्र

कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं. इन लोगों को शनि के मंत्र ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का जाप करना चाहिए. इस मंत्र के जाप से कुंभ राशि वालों को शुभ परिणाम मिलेंगे.

मीन राशि के लिए मंत्र

राशिचक्र की आखिरी राशि मीन हैं. मीन राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं. इन लोगों को गुरु ग्रह के मंत्र ‘ॐ गुं गुरवे नम:’ का जाप करना चाहिए. राशि अनुसार इन मंत्रों का जाप करने से जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यातों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ