रेप पीड़िता ने 10 दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी को किया अगवा, पुलिस ने छुड़ाया

पुलिस के मुताबिक, पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के लोगों से जुड़े अपहरण के एक मामले की जांच के दौरान यह मामला सामने आया. जांच में पता चला कि किडनेप किया गया युवक महेंद्र 21 वर्षीय युवती का प्रेमी था.

Bengaluru techie, Bengaluru Techie kidnapped, Bengaluru crime,Bengaluru rape victim, Bengaluru Police

पुलिस ने अपहरण और बंधक बनाने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. (Image - AI)

बेंगलुरु के मराठाहल्ली इलाके में एक युवती ने उससे कथित तौर पर दुष्कर्म करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उसके साथी का 28 अक्टूबर को अपने 10 दोस्तों की मदद से अपहरण कर लिया. पुलिस ने दोनों युवकों को सुरक्षित छुड़ा लिया है. इस मामले में अपहरण और बंधक बनाने के आरोप में 21 वर्षीय युवती समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के लोगों से जुड़े अपहरण के एक मामले की जांच के दौरान यह मामला सामने आया. जांच में पता चला कि किडनेप किया गया युवक महेंद्र 21 वर्षीय युवती का प्रेमी था. उस पर युवती से दुष्कर्म करने का आरोप है.

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, युवती ने पूछताछ में बताया कि वह अपने प्रेमी को सबक सिखाना चाहती थी. इसी वजह से उसने 10 लोगों की मदद से उसका अपहरण कर लिया. आंध्र प्रदेश के मदनपल्ले निवासी बी. रमना ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके 23 वर्षीय बेटे बी. महेंद्र और उसके साथी तरुण का बुधवार तड़के बेंगलुरु के मराठाहल्ली थाना क्षेत्र से कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया. तरुण आंध्र प्रदेश के कड़प्पा का निवासी है.

जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि महेंद्र पर युवती से दुष्कर्म करने का आरोप है. युवती की शिकायत के आधार पर मराठाहल्ली थाने में इस संबंध में अलग से मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने पूछताछ के बाद महेंद्र और तरुण को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ