---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

क्या होता है 4×4 ड्राइव? ऑफ रोडिंग के शौकीन क्यों करते हैं इन 2 गाड़ियों की सबसे ज्यादा डिमांड?

Mahindra Thar को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग मिली हुई है। कंपनी इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर करती है, मैनुअल के मुकाबले इसे लॉन्ग रूट पर चलाना कम थकान देने वाला होता है।

---विज्ञापन---

4*4 cars in india details in hindi: ऑफरोडिंग का नाम आते ही हमारे जगह में Mahindra Thar का नाम आता है। अगर बजट थोड़ा अधिक हो तो दूसरा ऑप्शन Force Motors Gurkha का है। दरअसल, इन दोनों गाड़ियों में 4*4 ड्राइव सिस्टम मिलता है, जो 2 व्हील ड्राइव से ज्यादा पावर जनरेट करता है। जिससे यह कार कच्चे रास्तों, पहाड़ों और टूटी सड़कों पर हाई परफॉमेंस देती है।

4X4 का मतलब क्या होता है?

पहले यह समझिए की ये 4*4 ड्राइव कार होती क्या है, दरअसल, 4 व्हील ड्राइव कार में इसके चारों पहियों को एक साथ पावर मिलता है, जिससे यह कार हाई पिकअप और चलने के लिए 2 व्हील ड्राइव से ज्यादा पावर देती है। वहीं, 2 व्हील ड्राइव में केवल दो पहियों तक में पावर जाती है, जो बाकी 2 को धकेलते हुए आगे लेकर बढ़ती है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

4X4 कार के क्या फायदे होते हैं?

  • ढलान और फिसलन भरी सड़कों पर कार को बेहतर ट्रैक्शन और कंट्रोल मिलता है।
  • जरूरत के मुताबिक हाई-रेंज और लो-रेंज मोड में स्विच कर सकते हैं।
  • ऑफ-रोड के दौरान ज्यादा पावर और कंट्रोल मिलता है।
  • कार पानी, रेत, कीचड़, बर्फ, और पहाड़ों पर आसानी से निकल जाती है।

 

Mahindra Thar price

Mahindra Thar price

---विज्ञापन---

 

Mahindra Thar में हाई पावर के लिए 2.2 लीटर डीजल इंजन मिलता है

इस पॉपुलर कार का बेस मॉडल 14.06 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है, वहीं, कार का टॉप मॉडल 21.91 लाख रुपये ऑन रोड पर ऑफर किया जा रहा है। इस कार में 2 व्हील और 4 व्हील दोनों व्हील ड्राइव का ऑप्शन मिलता है। इस कार में 7-इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो इसे हाई स्टैंडर्ड लुक देता है। कार का फ्रंट लुक काफी मस्कुलर शेप में आता है। इसमें 17 वेरिएंट और 4 सीट ऑप्शन मिलता है। बता दें जल्द ही कंपनी इसका 5 डोर वेरिएंट लॉन्च करने वाली है। फिलहाल इस मॉडल की टेस्टिंग चल रही है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Skoda ने कम किए अपनी इन 2 गाड़ियों के रेट, 521 लीटर का बूट स्पेस और 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग

 

---विज्ञापन---

Thar के फीचर्स जानें

  • Global NCAP क्रैश टेस्ट में कार को 4 स्टार रेटिंग मिली हुई है।
  • यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों कार ऑप्शन में आती है। मैनुअल के मुकाबले ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को चलाने में कम थकान होती है।
  • रियर व्यू कैमरा और वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay
  • 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन भी है।
  • हेलोजन हेडलाइट और LED डीआरएल मिलते हैं।
  • थार में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है।
  • डुअल फ्रंट एयरबैग और ABS सिस्टम मिलता है।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

Force Motors Gurkha में 5 डोर का ऑप्शन 

इस बिग साइज एसयूवी कार का बेस मॉडल 20.88 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है। कार का टॉप मॉडल 22.40 लाख रुपये ऑन रोड पर ऑफर किया जा रहा है। कंपनी ने हाल ही में अपनी 5 डोर कार को शोकेस किया था। कंपनी का दावा है कि यह धांसू कार सड़क पर 12 kmpl तक की हाई माइलेज देती है। आइए आपको इसके फीचर्स के बारे में बताते हैं।

 

---विज्ञापन---

force gurkha 5-door 2023

 

---विज्ञापन---

 

  • 4 सीटर कार में 2596 cc का दमदार डीजल इंजन मिलता है।
  • यह कार 233 mm के ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आती है, टूटी सड़कों पर इसे चलाना आसान है।
  • इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन आता है।
  • कार में 4 और सात दोनों सीट ऑप्शन मिलते हैं।
  • एलईडी हेडलाइट और डीआरएल दिए गए हैं।
  • हाई स्पीड के लिए 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Hybrid Car कैसे करती है काम? Maruti Swift समेत हाइब्रिड में आने वाली हैं ये 5 गाड़ियां

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Tata Harrier EV होगी लॉन्च, Mahindra की इस SUV को देगी टक्कर

First published on: Jun 19, 2024 03:07 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola